Kalonji Ke Fayde: अगर एक बार खा लिया ये चमत्कारी औषधि तो छूमंतर हो जाएंगी बीमारियां, सूजन-दर्द के लिए है रामबाण!

Kalonji Namak Ke Fayde: कलौंजी नमक में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। यह दर्द और सूजन की समस्या से बहुत जल्द राहत देता है। साथ ही सीजनल इंफेक्शन से आपका बचाव करेगा। डॉक्टरों के मुताबिक, इसके इस्तेमाल करने से आप एकदम रिलैक्स महसूस करेंगे

अपडेटेड Oct 25, 2024 पर 6:32 PM
Kalonji Namak Ke Fayde: डॉक्टरों के मुताबिक, कलौंजी नमक के डेली इस्तेमाल करने से शरीर पर कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है

Kalonji Namak Ke Fayde: टाटा नमक, सेंधा नमक और काला नमक का इस्तेमाल तो आप जरूर किए हैं। लोग इनके फायदे के बारे में भी सुनते और बढ़ते रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी कलौंजी नमक खाया है? अगर आपने अभी तक इस रामबाण औषधि का इस्तेमाल नहीं किया है तो इसे अपनी रोज की डाइट में शामिल कर सकते हैं। कलौंजी सूजन और दर्द जैसी बीमारियों के लिए रामबाण से कम नहीं है।

कलौंजी में पोटेशियम, कैल्शियम, सोडियम और आयरन सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। यह सूजन की समस्या से बहुत जल्द राहत देता है। साथ ही सीजनल इंफेक्शन से आपका बचाव करेगा। डॉक्टरों के मुताबिक, इसके इस्तेमाल करने से शरीर पर कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होगा।

कलौंजी नमक के फायदे (Kalonji Namak Ke Fayde)


कलौंजी नमक को एक फायदेमंद औषधि माना जाता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही छोटी मोटी रोजमर्रा की बीमारियों को शरीर से दूर रखने का काम करती है। लोग सर्दियों में इसका अधिक इस्तेमाल होता है। यह याददाश्त के लिए भी काफी ज्यादा मददगार है। ब्लड शुगर पेशेंट के लिए भी कलौंजी फायदेमंद होता है।

आयुर्वेदिक डॉक्टर सुनीता सोनल धामा ने 'लोकल18' से बातचीत में कहा, "कलौंजी नमक एक बहुत ही चमत्कारी औषधि है। इसका इस्तेमाल करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करती है। यह सूजन के इलाज में भी लाभकारी होती है। साथ ही इसका ज्यादा इस्तेमाल दर्द को कम करने में किया जाता है।"

रोज करें इस्तेमाल

उन्होंने बताया कि इसका इस्तेमाल करने के तुरंत बाद शरीर को राहत मिलती है। यह शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। डॉक्टर धामा ने कहा कि इस नमक का इस्तेमाल किसी भी सब्जी या सलाद के साथ किया जा सकता है। इसे सभी को रोजाना खाना चाहिए। इससे शरीर पर कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है।

ये भी पढ़ें- तकिए के नीचे मोबाइल रखकर सोने से सेहत की बज जाएगी बैंड, कैंसर का बढ़ सकता है खतरा

'लोकल18' को उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी औषधि है जिसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी माइक्रोबॉयल, एंटीवायरल एंटीफंगल जैसे महत्वपूर्ण गुण होते हैं। यह इंसान के शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालती है और उसको डिटॉक्स करने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से आपका पाचन शक्ति मजबूत होगी। साथ ही काम करने की शक्ति मिलती है। इसके यूज से आप एकदम रिलैक्स महसूस करेंगे। इसका टेस्ट भी अच्छा होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।