Kidney Stones: पीठ में है दर्द तो किडनी में पथरी का खतरा, फौरन हो जाएं अलर्ट, ऐसे करें बचाव

Kidney Stones: कई लोगों को किडनी में पथरी होने की शिकायत रहती है। पथरी का दर्द जानलेवा साबित हो सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए इसकी पहचान करना बेहद जरूरी है। अगर आपने समय पर इसकी पहचान कर ली और इलाज करा लिया तो इस बीमारी से बच सकते हैं

अपडेटेड Mar 02, 2025 पर 5:07 PM
Kidney Stones: पथरी की समस्या से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है

किडनी हमारे शरीर के सबसे प्रमुख अंगों में से एक है। किडनी का मुख्य काम शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालना और पानी, अन्य तरल पदार्थ, रासायनिक और खनिज के स्तर को बनाए रखना है। यह शरीर में खून को भी फिल्टर करती है। स्वस्थ जीवन के लिए ठीक से काम करने वाली किडनी होनी चाहिए। मनुष्य रोजाना कई तरह पदार्थों का सेवन करता है। इस प्रक्रिया के दौरान कई तरह के विषाक्त पदार्थ शरीर में जमा होते रहते हैं। ऐसे जहरीले पदार्थों का जमा होना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। कई बार लोगों को किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या होने लगती है।

ये पथरी नमक और मिनरल्स का एक कठोर मिश्रण होता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि डाइट, अत्यधिक वजन, मेडिकल कंडीशंस या कुछ खास किस्म के सप्लीमेंट्स के सेवन से कडनी में पथरी की समस्या हो सकती है। किडनी में पथरी हमारे हमारे यूरीनरी ट्रैक्ट से लेकर ब्लैडर तक को प्रभावित करती है।

किडनी में पथरी के लक्षण


किडनी में पथरी की समस्या होने पर इसे कुछ खास लक्षणों से पहचाना जा सकता है। इसमें कमर पर पीछे की तरफ और साइड में बहुत तेज दर्द होता है। ये दर्द धीरे-धीरे कमर से जांघों की तरफ बढ़ने लगता है। पथरी का दर्द थोड़ी-थोड़ी देर में उठता है और कम ज्यादा होता रहता है। पथरी में पेशाब करते समय बहुत जलन और दर्द महसूस होता है। इसमें कई बार गुलाबी, लाल या ब्राउन यूरिन भी आ सकता है। पेशाब धुंधला और अत्यधिक दुर्गंध से भरा हो सकता है। अक्सर सामान्य से ज्यादा पेशाब आता है। इतना ही नहीं जी मिचलाने, उल्टी, बुखार और ठंड लगने की समस्या भी हो सकती है।

इन लोगों को ज्यादा खतरा

जिन लोगों को डायबिटीज या मोटापा होता है। उनमें गुर्दे की पथरी होना काफी आम है। यह रोग सिस्टिनुरिया नामक आनुवांशिक स्थिति के कारण भी हो सकता है। छोटे गुर्दे की पथरी आम तौर पर कोई खास लक्षण समझ में नहीं आते हैं। लेकिन जब यह व्यक्ति की पेशाब नली तक पहुंचती है तो इससे भयंकर दर्द और कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर गुर्दे की पथरी छोटी होती है तो यह यूरीन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाती है। लेकिन अगर ये बड़ी होती है तो काफी दर्द होता है।

बचाव

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

जल को जीवन का अमृत माना गया है। यह हाइड्रेशन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। पानी शरीर से अनावश्यक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। जिन लोगों को गुर्दे की पथरी है। उन्हें इन पत्थरों को पेशाब के जरिए बाहर निकालने के लिए दिन में 7-8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है।

अनार रस

अनार कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार का रस सबसे अच्छे प्राकृतिक पेय में से एक है। शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। यह गुर्दे की पथरी को प्राकृतिक रूप से दूर करने में मदद करता है। इसमें अच्छे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। जिससे इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

सेब का सिरका

सेब के सिरके में साइट्रिक एसिड होता है। यह पेशाब नली के जरिए गुर्दे की पथरी को हटाने में मदद करता है। सेब के सिरके का सेवन विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और किडनी को भी साफ करने में मदद करता है। दो बड़े चम्मच सेब का सिरका रोजाना गर्म पानी के साथ तब तक लिया जा सकता है जब तक कि किडनी से पथरी पूरी तरह से निकल न जाए।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: नाश्ते में इन चीजों को करें शामिल, दिन भर ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, दवाओं की होगी छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।