अब नहीं सताएगा घुटनों का दर्द, ये 6 चीजें करेंगी कमाल, बिना दवा के मिलेगा जबरदस्त आराम

Joint Pain: अगर कम उम्र में ही घुटनों में दर्द होने लगे, तो यह आपकी बिगड़ी लाइफस्टाइल का संकेत हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि हेल्दी डाइट और दिनचर्या अपनाई जाए। कुछ खास फूड्स को रोजाना खाने से घुटनों की सेहत बेहतर होती है और दर्द से राहत भी मिलती है। आइए जानें ऐसे ही फूड्स

अपडेटेड Jun 10, 2025 पर 1:29 PM
Story continues below Advertisement
Joint Pain: ऑस्टियोआर्थराइटिस घुटने में गठिया का एक रूप है. घुटनों में यानि जोड़ों में दर्द (Joint Pain) के कई कारण हो सकते हैं

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हेल्दी लाइफस्टाइल और संतुलित खानपान कहीं पीछे छूट गया है, जिसका सीधा असर हमारी हड्डियों और जोड़ों पर देखने को मिल रहा है। खासकर कम उम्र में ही घुटनों के दर्द की शिकायत तेजी से बढ़ी है। घंटों बैठे रहना, पोषक तत्वों की कमी वाली डाइट और शारीरिक गतिविधियों की कमी इस दर्द को और भी बढ़ा देती है। पहले जो समस्या बुजुर्गों में आम मानी जाती थी, अब वो युवाओं और यहां तक कि किशोरों तक को परेशान कर रही है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि दवाओं पर निर्भर रहने की बजाय आप कुछ ऐसे प्राकृतिक और हेल्दी फूड्स को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं,

जो घुटनों की सूजन, जकड़न और दर्द को दूर करने में बेहद मददगार साबित होते हैं। ये फूड्स न सिर्फ आपके जोड़ों को मजबूती देंगे बल्कि लंबे समय तक चलने-फिरने की ताकत भी बनाए रखेंगे।

संतरों 


संतरा केवल एक स्वादिष्ट फल ही नहीं, बल्कि आपके घुटनों की सेहत का भी रक्षक है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो जोड़ों में सूजन को कम करता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। रोजाना संतरा खाने से घुटनों के दर्द में राहत मिल सकती है।

अनानास

घुटनों के दर्द से परेशान लोगों के लिए अनानास किसी औषधि से कम नहीं। इसमें पाया जाने वाला ब्रोमेलिन एंजाइम जोड़ों की सूजन को कम करने और दर्द को शांत करने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन आपके घुटनों में फिर से हलचल ला सकता है।

फैटी फिश

अगर आप मांसाहारी हैं, तो साल्मन, टूना, ट्राउट, हिलसा और सार्डिन जैसी फैटी फिश को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में सूजन को घटाता है और जोड़ो में लचीलापन बनाए रखता है।

अदरक

अदरक का नाम सुनते ही सर्दी-जुकाम की याद आती है, लेकिन ये घुटनों के दर्द में भी कमाल करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व और मिनरल्स जैसे कैल्शियम, आयरन और जिंक दर्द को घटाने और सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसे चाय में डालकर या भोजन में शामिल करें।

अखरोट

ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन घुटनों के दर्द में अखरोट को खासतौर पर उपयोगी माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन D और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और जोड़ो की तकलीफ कम करता है।

हल्दी वाला दूध

घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए रोजाना हल्दी वाला गर्म दूध पीना एक रामबाण उपाय है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन घटाने का काम करता है, जबकि दूध से मिलने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसे रात में सोने से पहले पिएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: खाने के बाद 10 मिनट चबाएं ये हरा पत्ता, कब्ज और डायबिटीज से मिलेगा राहत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।