Diabetes: खाने के बाद 10 मिनट चबाएं ये हरा पत्ता, कब्ज और डायबिटीज से मिलेगा राहत

Benefits Of Chewing Paan Leaves: क्या आपको भी खाने के बाद मीठा खाने की इच्छा होती है? अगर हां, तो पान का हरा पत्ता चबाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है और आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है

अपडेटेड Jun 10, 2025 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
Benefits Of Chewing Paan Leaves: पान का पत्ता नेचुरल माउथफ्रेशनर की तरह काम करता है। यह मुंह के बैक्टीरिया खत्म कर ताजगी बनाए रखता है

भारतीय रसोई में खाने के बाद कुछ मीठा खाने की आदत आम है, लेकिन बढ़ती शुगर की खपत से कई बार स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप अपनी मीठे की cravings को प्राकृतिक और हेल्दी तरीके से कंट्रोल करना चाहते हैं, तो पान का पत्ता एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। पान सिर्फ एक स्वादिष्ट पत्ता ही नहीं, बल्कि इसमें छुपे हैं कई स्वास्थ्यवर्धक गुण, जो आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं, मुंह की बदबू दूर करते हैं और शरीर को टॉक्सिन्स से भी बचाते हैं। खास बात ये है कि पान का सेवन आपकी डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाकर भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है, जिससे एसिडिटी या भारीपन जैसी समस्या नहीं होती।

इसके अलावा पान का पत्ता तनाव कम करने, ब्लड शुगर नियंत्रित रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक होता है। इसलिए खाने के बाद पान के पत्ते को अपनाकर आप अपनी सेहत को भी सुधार सकते हैं और मीठे की लत से भी छुटकारा पा सकते हैं।

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत


पान का पत्ता पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो पेट के एंजाइम्स को सक्रिय कर खाने को जल्दी पचाने में मदद करते हैं। इससे एसिडिटी, गैस और पेट दर्द जैसी परेशानियां दूर रहती हैं।

मुंह की बदबू से मिलेगा छुटकारा

पान का पत्ता नेचुरल माउथफ्रेशनर की तरह काम करता है। यह मुंह के बैक्टीरिया खत्म कर ताजगी बनाए रखता है, जिससे सांसों में अच्छी खुशबू बनी रहती है।

कब्ज और ब्लड शुगर पर नियंत्रण

पान का पत्ता कब्ज जैसी समस्या को दूर करता है और पेट को साफ रखता है। साथ ही, यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है, जिससे डायबिटीज मरीजों को फायदा होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने वाला सुपरफूड

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पान का पत्ता शरीर के टॉक्सिन निकालने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

सर्दी-खांसी में राहत

गर्म करके पान के पत्ते पर शहद लगाकर खाने से गले की खराश और कफ जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।

तनाव और चिंता को दूर भगाए

पान में पाया जाने वाला सूदिंग कंपाउंड नर्वस सिस्टम को आराम देता है, मूड बेहतर बनाता है और तनाव कम करता है।

नेचुरल डिटॉक्स का काम

पान के पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर लिवर और किडनी की सफाई करते हैं।

कैसे करें पान का सेवन?

खाने के बाद बिना चीनी या चूना मिलाए सादा पान चबाएं। इसे धीरे-धीरे 10-15 मिनट तक चबाएं। चाहें तो सौंफ, इलायची या गुलकंद भी मिला सकते हैं। पर ध्यान रखें, सुपारी या तंबाकू से दूर रहें क्योंकि ये नुकसानदेह होते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Heart attack: थाली में लापरवाही पड़ सकती है दिल पर भारी, तुरंत बदलें डाइट वरना बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।