Knee Transplant: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब उन्हें अगर घुटनों से जुड़ी कोई समस्या है तो मेट्रो शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। सूबे की राजधानी लखनऊ में घुटना प्रत्यारोपण (Knee Transplant) शुरू कर दिया है। ये काम फ्री में किया जा रहा है। इसके लिए मरीजों से कोई पैसे नहीं लिए जाते हैं। यह व्यवस्था शहर के मशहूर सरकाकी अस्पताल लोकबंधु राज नारायण में मुहैया कराई जा रही है। लोकबंधु अस्पताल लखनऊ के कानपुर रोड में है। यहां मरीजों की जांच कर हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।
हाल ही में एक 67 साल की ऊषा को दोनों घुटनों में भारी दिक्कत थी। उनके दाएं पैर के घुटने का ऑपरेश किया गया। यह नी ट्रांसप्लांट पूरी तरह से सफल रहा। इसमें मरीज को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाती है।
नी ट्रांसप्लांट में नहीं खर्च हुए पैसे
दरअसल, ऊषा सिंह को करीब एक दशक से पैरों में दिक्कत होती थी। उन्हें चलने-फिरने, उठने-बैठने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई डॉक्टरों ने उन्हें घुटना प्रत्यारोपण की सलाह दी। ऊषा ने बताया कि लोकबंधु अस्पताल में फिर मैंने अपने घुटनों का ट्रांसप्लांट कराया। यह पूरी तरह से सफल रहा है। मौजूदा समय में बिल्कुल भी दर्द नहीं हो रहा है। ऊषा सिंह ने आगे बताया कि यहां घुटनों का प्रत्यारोपण कराने में कोई पैसे खर्च नहीं हुआ है। सारा काम फ्री में हुआ है। वहीं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी का कहना है कि लोक बंधु अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग के सभी डॉक्टर बेहतर काम कर रहे हैं। मरीजों के लिए रोज नई सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
नी ट्रांसप्लांट में में ये डॉक्टर रहे शामिल
महिला का ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा। ऑपेरशन करने वाली टीम में ऑर्थोसर्जरी विभाग के डॉ. जीपी गुप्ता, डॉ. जितेंद्र बाजपेयी, एनेस्थीसिया के डॉ. सुरेश मेहता, सिस्टर इंचार्ज मधु मिश्रा और अन्य लोग शामिल रहे। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुरेश चंद्र कौशल, सीएमओ डॉ. राजीव दीक्षित ने ऑपरेशन करने वाली टीम को बधाई दी।