Lasoda Benefits: BP-स्किन एलर्जी और लिवर के लिए रामबाण है लसोड़ा, अन्य कई बीमारियों की भी हो जाएगी छुट्टी

Lasoda Benefits: लसोड़ा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। भले ही अभी तक आपने इसका नाम न सुना हो, लेकिन इसका सेवन करने से पूरा शरीर लोहे की तरह मजबूत हो जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल्स अच्छी खासी मात्रा में पाए जाते हैं। इस पेड़ के फल, पत्ते, छाल और बीज हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है

अपडेटेड Feb 05, 2024 पर 7:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Lasoda Benefits: लसोड़ा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

Lasoda Benefits: देश में कई ऐसे फल पाए जाते हैं। जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये फल कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें ऐसे-ऐसे पोषक तत्व होते हैं। जिनसे शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। ऐसे फलों की लिस्ट में एक नाम 'लसोड़ा' (Lasoda) का भी है। इसे निसोरी और गोंदी के नाम से भी जानते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम कॉर्डिया मायक्सा (cordia myxa) है। लसोड़ा का पेड़ बरगद की तरह बहुत बड़ा होता है। इसके फल बहुत चिकने होते हैं। लसोड़ा इतना दुर्लभ फल है कि ये सिर्फ मई और जून के महीने में ही देखाई देता है।

लसोड़ा में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल्स अच्छी खासी मात्रा में पाए जाते हैं। लसोड़ा की एक खासियत यह भी है कि इसकी सब्जी भी बनाई जा सकती है। इस फल को खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इम्यूनिटी मजबूत होने से कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

लसोड़ा में छिपा है सेहत का खजाना


हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

लसोड़े का फल हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है। अगर इसका नियमित तौर पर सेवन किया जाए तो ब्लड प्रेशर की समस्याएं ठीक हो सकती हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में भी यह हेल्पफुल होता है।

स्किन एलर्जी से छुटकारा

स्किन से जुड़ी समस्याएं दाद, खाज, खुजली, दाने और एलर्जी से लसोड़े का फल छुटकारा दिला सकता है। इसके बीज को आप पीसकर पेस्ट बनाकर स्किन एलर्जी वाली जगह लगा सकते हैं। इससे काफी आराम मिलता है।

Reheating Tea: क्या आप भी ठंडी चाय को दोबारा करते हैं गर्म? हो जाएं सावधान

लसोड़े से लिवर रहता है दुरुस्त

लिवर की क्षमता बढ़ाने और उससे जुड़ी समस्याओं में लसोड़ा काफी फायदेमंद माना गया है। साल 2007 में नाइजीरियन जर्नल ऑफ नेचुरल प्रोडक्ट्स एंड मेडिसिन के मुताबिक, लसोड़ा लिवर की पावर बढ़ाने और उसे दुरुस्त रखने में काफी फायदेमंद है।

खांसी, गले में खराश के लिए रामबाण है लसोड़ा

खांसी और गले में खराश की समस्या से परेशान हैं, तो लसोड़े के सेवन करें। इसके लिए कुछ लसोड़ा फल लें और उसे पानी में डालकर उबालें। छाल का काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं। गला खराब, कफ, खांसी की समस्या एक-दो दिन में दूर हो जाएगी।

लसोड़ा सूजन करे कम

सूजन की समस्या जिन लोगों को अक्सर परेशान करती हैं। उनके लिए लसोड़ा काफी फायदेमंद होता है। जोड़ों में दर्द, सूजन होने पर इसके छालों से काढ़ा बनाएं। इसमें थोड़ा सा कपूर मिलाएं और इससे सूजन और दर्द वाली जगहों पर मसाज करें। छाल या फिर इसके पत्तों को पीसकर लेप भी लगाने से आराम मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।