वाटरफॉल में नहाते समय शख्स की नाक में चली गई जोंक, 15 दिन तक चूसती रही खून, फिर डॉक्टरों ने जो किया, देखकर हर कोई हैरान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वाटरफॉल में नहाते समय एक शख्स की नाक में जोंक घुस गई। उसे इस बारे में पता ही नहीं चला। 15 दिन बाद डॉक्टर ने जोंक को जिंदा निकाला। डॉक्टरों का कहना है कि नाक के अंदर जोंक का मिलना अद्भुत घटना है

अपडेटेड Jun 25, 2024 पर 4:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
15 दिनों से मरीज के नाक में जिंदा जोंक छिपी हुई थी और खून चूस रही थी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) के रहने वाले एक शख्स की नाक से डॉक्टरों ने जिंदा जोंक निकाला है। जोंक युवक की नाक में 15 दिन तक खून चूसता रहा। शुरुआत में दर्द हुआ और ब्लीडिंग शुरू हुई तो इसे सामान्य समझा। लेकिन समस्या बढ़ने पर वह डर गया। फौरन डॉक्टर के पास पहुंचा। जांच में पता चला कि युवक को कोई बीमारी नहीं, बल्कि उसकी नाक के अंदर जिंदा जोंक बैठकर खून चूस रहा है। ENT सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा ने एंडोस्कोपी से जोंक बाहर निकाला। डॉक्टर वर्मा ने कहा- ये रेयरेस्ट ऑफ रेयर है। शायद ही इस तरह का केस भारत में हुआ हो।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानकारी के मुताबिक मरीज सुशील के नाक से कई दिनों से खून बाह रहा था और नाक के अंदर अजीब सी हलचल महसूस हो रही थी। ऐसे में 19 साल के सिशील ने फौरन डॉक्टरों से संपर्क किया। फिर डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए जिंदा जोंक को बाहर निकाला।

वाटरफॉल में नहाते समय नाक में घुस गया जोंक


दरअसल, सुशील दो हफ्ते पहले उत्तराखंड घूमने गए थे। वहां एक वॉटरफॉल में नहाने लगे। इसी दौरान उसके नाक के अंदर जोंक चली गई थी। तभी से जोंक उसका खून चूस रही थी। जोंक उसके नाक में काफी गहराई में, टर्बिनेट के पीछे छिपा हुआ था और धीरे-धीरे वहां से खून चूस रहा था। इसके बाद सुशील ने नाजरेथ अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉक्टर सुभाष चंद्र वर्मा को दिखाया। डॉक्टर वर्मा की टीम ने दूरबीन विधि से सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टरों की टीम में एनेस्थेटिक डॉक्टर एसबी सिंह, सिस्टर अन, सिस्टर शीनू के साथ ही डॉक्टर अनिर्विना मौजूद रहे। यह एक ऐसा जोंक था जो गीले और नमी वाली जगहों पर मिलता है। वह जिस जगह चिपक जाता है उसे जगह को बहुत नुकसान पहुंचता है।

ड्रॉप्स डालने पर जोक का हल्का मुंह बाहर आया

सिशील को डॉक्टर ने नाक में डालने के लिए कुछ ड्रॉप्स दिए। घर में मरीज ने नाक में ड्रॉप्स डाल लिया तो अंदर खुजली बढ़ गई। शीशे में देखा तो नाक के अंदर से कुछ कीड़े की तरह दिखा। उसने इसका वीडियो भी बना लिया। सिशील 24 जून को फिर डॉक्टर के पास पहुंचे और वीडियो दिखाया। डॉक्टर ने दूरबीन डालकर देखा तो वह भी चौंक गए। डॉक्टर को दिखा कि अंदर तो जोंक है। वह भी जिंदा और खून चूस रहा है। बिना किसी देरी किए डॉक्टरों ने मरीज को ऑपरेशन थियेटर में ले गए और एंडोस्कोपी के जरिए जोंक बाहर निकालने में सफल हुए।

आपके पेट की समस्याओं का जड़ सोने के तरीकों में छिपा है, जानिए किस तरह सोना है फायदेमंद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।