Liver Health Tips: लिवर के लिए करेला, छाछ और अनार है रामबाण, कोने-कोने से गंदगी हो जाएगी साफ

How To Clean Liver: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में तमाम लोग फैटी लिवर के शिकार हैं। बहुत से लोग समझते हैं कि फैटी लिवर सिर्फ शराब पीने वालों को होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। हम अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर फैटी लिवर के जोखिम से बच सकते हैं। इसके लिए आइये जानते हैं कुछ आयुर्वेदिक उपाय

अपडेटेड Dec 08, 2024 पर 1:18 PM
How To Clean Liver: लिवर को बेहतर बनाए रखने के लिए समय-समय पर लिवर डिटॉक्स ड्रिंक्स (liver detox drinks) का सेवन करना चाहिए।

लिवर को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है। इसका काम खून में अमीनो एसिड को रेगुलेट करना, ग्लूकोज लेवल को बैलेंस करना, ग्लूकोज को ग्लाइकोजन में बदलना, ब्लड क्लॉट को मैनेज करना, सिस्टम से दवाओं और अन्य विषाक्त पदार्थों को निकालना, इन्फेक्शन से लड़ने के लिए इम्यून को मजबूत बनाना, खून से बैक्टीरिया को साफ करना, जैसे तमाम काम करना होता है। ऐसे में अगर लिवर में किसी भी तरह की खराबी आई गई तो सेहत की बैंड बज सकती है। ऐसे में इसकी साफ सफाई बहुत जरूरी है। वैसे भी आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं।

दरअसल, खराब डाइट और लाइफस्टाइल की वजह से लिवर से जुड़ी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। स्थिति ऐसी है कि शरीर में कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से धमनियों और लिवर सेल्स की सेहत पर असर पड़ रहा है। इसकी वजह से आपको फैटी लिवर की बीमारी भी हो सकती है। ऐसे में हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं। जिससे लिवर को दुरुस्त रख सकते हैं।

करेले का जूस लिवर के लिए रामबाण


करेला जूस (karela for fatty liver) वैसे तो डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन, लिवर के रोगियों के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद है। दरअसल, करेला आपके लिवर को साफ करने में मदद कर सकता है। करेले में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह लिवर की सूजन को कम करके टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा पालक का बी सेवन कर सकते हैं। इससे लिवर की सफाई आसानी से होती है।

छाछ पीना

छाछ पोषक तत्वों और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। यह लिवर को बेहतर तरीके से सफाई करने में मदद करता है। कभी भी खाना, भूख लगने पर भोजन न करना और लंबे समय तक खाली पेट रहना, हर 2 घंटे में खाने जैसे डेली रूटीन से बचना चाहिए। आपके द्वारा खाए जाने वाले हेल्दी फूड से अगर आप अच्छा पोषण लेना चाहते हैं तो दिन में एक बैलेंस डाइट सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच लें।

अनार से करें लिवर की सफाई

अनार सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। एय एनीमिया के शिकार लोगों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। अनार में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

नींबू का जूस

नींबू का जूस पीना, लिवर सेल्स में जमा गंदी को साफ करने में मददगार है। ये विटामिन C और साइट्रिक एसिड से भरपूर है। लिवर में जमा सेल्स को डिटॉक्स करने में मददगार है। इसके अलावा ये लिवर के काम काज को भी बढ़ावा देता है और बाइल जूस को भी बैलेंस करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आपको लिवर को हेल्दी रखना है तो नींबू का जूस पिएं।

अदरक का जूस

अदरक में जिंजरोल होता है जो कि एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है। यह लिवर से जुड़ी कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। इसके अलावा ये सेल्स में जमा गंदगी को डिटॉक्स करता है। उन एंजाइम गतिविधियों को तेज करता है जिससे लिवर डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

Guava: सेहत के लिए लाल या सफेद कौन सा अमरूद है बेहतर? खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।