Liver Problem Signs: लिवर में गड़बड़ी होने पर दिखेंगे ये लक्षण, पेट से ऐसे करें पहचान, फौरन हो जाएं अलर्ट

Liver Problem Signs: लिवर शरीर का एक अहम अंग है, जो पाचन और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। गलत खानपान और तनाव से लिवर खराब हो सकता है। इसे स्वस्थ रखने के लिए सही आहार, पानी, तनाव मुक्त जीवन और शराब से बचाव जरूरी है। लिवर खराब होने के संकेत जैसे पीला पड़ना, थकान, सूजन आदि पर ध्यान दें

अपडेटेड Jan 27, 2025 पर 4:44 PM
Story continues below Advertisement
Liver Problem Signs: सही खानपान से लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

हमारे शरीर में हर अंग का अपना खास काम है, लेकिन लिवर की बात ही कुछ और है। ये न सिर्फ खाना पचाने में मदद करता है बल्कि शरीर के गंदे पदार्थों को भी बाहर निकालता है। इस वजह से लिवर का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ताकि वो अपना काम ठीक से कर सके। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के कारण लिवर खराब होना आम हो गया है। जब लिवर खराब हो जाता है तो कई बड़ी परेशानियां शुरू हो सकती हैं। लिहाजा लिवर में किसी भी तरह की गड़बड़ी हो तो फौरन इसेक लक्षण पहचान लेना चाहिए।

वैसे भी अगर लिवर खराब हो जाए तो खाना पचाने वाले बाइल, जरूरी प्रोटीन, गुड कोलेस्ट्रॉल, एनर्जी स्टॉरेज  जैसे काम बंद हो जाएंगे। ये काम इतने अहम हैं कि शरीर इनके बिना जिंदा नहीं रह सकता है। इसलिए इस अंग को स्वस्थ रखना और बीमारी से बचाना बेहद जरूरी है। ऐसे में इसके लक्षणों को नजर अंदाज करना भारी पड़ सकता है।

लिवर खराब होने के लक्षण


त्वचा या आंखों का पीला पड़ना: जब लिवर ठीक से काम नहीं करता तो यह त्वचा और आंखों के सफेद हिस्से को पीला बना सकता है।

लगातार थकान: लिवर के खराब होने से शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है जिससे लगातार थकान महसूस होती है।

पेट में सूजन और दर्द: लिवर की समस्या से पेट में सूजन और दाहिने कंधे में दर्द हो सकता है।

बार-बार जी मिचलाना और उल्टी: लिवर खराब होने से जी मिचलाना और उल्टी की समस्या बढ़ सकती है।

पेशाब का रंग गहरा होना: लिवर के खराब होने पर पेशाब का रंग गहरा हो सकता है जो शरीर में विषाक्त पदार्थों के बढ़ने का संकेत है।

भूख का न लगना: लिवर के खराब होने पर भूख में कमी और पाचन संबंधित समस्याएँ भी हो सकती हैं।

लिवर को स्वस्थ कैसे रखें?

सही आहार अपनाएं: सही खानपान से लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। अपनी डाइट में चुकंदर, हल्दी, पत्तेदार सब्जियां और लहसुन शामिल करें जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

पर्याप्त पानी पिएं: पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ लिवर के क्लींजिंग को भी बढ़ावा देता है। खासकर नींबू पानी पिएं जो लिवर की सफाई में मदद करता है।

तनाव से बचें: तनाव शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे कम करने के लिए योग या ध्यान की मदद लें।

शराब से दूर रहें: शराब का सेवन लिवर पर भार डालता है। इसलिए लिवर के स्वास्थ्य के लिए शराब से बचना चाहिए।

 लिवर की देखभाल बहुत जरूरी है, क्योंकि यह शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। सही आहार, हाइड्रेशन, तनाव से बचाव और शराब से दूरी रखकर लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। लिवर के खराब होने के संकेतों को पहचान कर समय रहते उपचार शुरू करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Guillain Barre Syndrome: पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम से पहली मौत, 101 केस एक्टिव, GBS के 16 मरीज वेंटिलेटर पर, दुर्लभ वायरस के बारे में जानें सबकुछ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।