गर्मियों में आम-दही का शेक बनाकर पीना कितना फायदेमंद? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स!

गर्मियों में आम और दही की जोड़ी तो सबको पसंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें आम के साथ मिलाकर खाना सही नहीं माना जाता? गलत फूड कॉम्बिनेशन से पेट में गैस या पाचन की दिक्कत हो सकती है। आइए जानें किन चीजों से बचना चाहिए

अपडेटेड Jun 16, 2025 पर 11:37 AM
दही और आम दोनों ही शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। आम से विटामिन C और बीटा-कैरोटीन मिलता है

गर्मी का मौसम आते ही भारत में आम और दही की जोड़ी हर घर में नजर आने लगती है। चाहे बात सुबह के नाश्ते की हो या दोपहर के खाने के बाद के स्वाद की, लोग आम को दही के साथ मिलाकर कई तरह से खाते हैं। कहीं ये मीठे शेक या स्मूदी में बदल जाता है, तो कहीं इसे पोहा या सत्तू के साथ खाया जाता है। दरअसल, दही में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी बैक्टीरिया पेट को ठंडक देने के साथ पाचन दुरुस्त रखते हैं। वहीं आम अपनी मिठास, विटामिन C और विटामिन A की वजह से स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखते हैं।

ये दोनों मिलकर शरीर को जरूरी पोषण देते हैं और गर्मी में एनर्जी भी बनाए रखते हैं। लेकिन इसके बावजूद कई लोगों के मन में इसे लेकर भ्रम रहता है कि कहीं ये कॉम्बिनेशन नुकसान तो नहीं पहुंचाएगा। आइए जानते हैं इसकी सही जानकारी

पाचन में मददगार या नुकसानदायक?


लोगों में यें भ्रम रहता है कि फल और दही साथ खाने से पेट खराब हो सकता है, लेकिन सच ये है कि दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट की सेहत सुधारते हैं और आम में फाइबर व एंजाइम पाचन आसान बनाते हैं। हां, जिनका पेट बहुत कमजोर हो या जिन्हें दूध से दिक्कत होती है, वे थोड़ा संभलकर खाएं।

इम्यूनिटी और ऊर्जा दोनों बढ़ाते हैं

दही और आम दोनों ही शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। आम से विटामिन C और बीटा-कैरोटीन मिलता है, जो त्वचा और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। वहीं दही से जिंक और विटामिन B12 मिलते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में ताकत देते हैं। ये कॉम्बो गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है।

गलतफहमियां और सावधानी

आयुर्वेद में माना जाता है कि कुछ फल दही के साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन बन सकते हैं, लेकिन मॉडर्न रिसर्च इसे सही नहीं मानती। अगर आपको सर्दी-जुकाम जल्दी होता है या पेट संवेदनशील है, तो ध्यान से खाएं वरना आम और दही साथ खाने में कोई नुकसान नहीं है। बच्चों और वर्कआउट करने वालों के लिए यह बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Nerve Pain: नसों का दर्द धीरे-धीरे बन सकता है गंभीर बीमारी की जड़, जानें इससे जुड़े 5 कारण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।