Mango side effects: गर्मी में आम खाना पड़ सकता है महंगा, सेहत पर पड़ सकते हैं ये 5 गंभीर असर

Mango side effects: बहुत से लोगों को आम इतना पसंद होता है कि वे दिनभर इसे खाने से नहीं कतराते। हालांकि स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी लाभकारी होता है, लेकिन ध्यान रखें कि किसी भी चीज की अति हानिकारक हो सकती है। आम का अधिक सेवन कई बार सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है

अपडेटेड Apr 14, 2025 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
Mango side effects: आम में नैचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है।


गर्मियों का मौसम आते ही सबसे पहले जिस फल की याद आती है, वो है आम। बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसकी मिठास और रसीले स्वाद का दीवाना होता है। आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता – इसमें विटामिन A, विटामिन C, पोटैशियम, फाइबर और फोलेट जैसे ज़रूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर त्वचा और पाचन तक के लिए फायदेमंद हैं। यही वजह है कि लोग आम को अपनी गर्मी की डाइट का अहम हिस्सा बना लेते हैं। लेकिन जहां इसके फायदे हैं, वहीं जरूरत से ज्यादा आम खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

इसकी तासीर गर्म होती है और इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा भी काफी होती है। ऐसे में अधिक मात्रा में इसका सेवन एलर्जी, पिंपल्स, दस्त, और ब्लड शुगर बढ़ाने जैसी परेशानियां ला सकता है। आइए जानते हैं इसके अधिक सेवन से होने वाले नुकसान क्या हैं।

  1. एलर्जी की समस्या

आम की तासीर गर्म मानी जाती है। ऐसे में जिन लोगों को गर्म चीजों से एलर्जी होती है, उन्हें आम से भी परेशानी हो सकती है। ज्यादा मात्रा में आम खाना त्वचा में खुजली, जलन या सूजन का कारण बन सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आम का सेवन सीमित मात्रा में करें।

  1. डायबिटीज के मरीज रखें सावधानी

आम में नैचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है। ये सामान्य लोगों के लिए ठीक हो सकती है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए ये एक खतरा बन सकती है। ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। इसलिए ऐसे लोग आम खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें या कम मात्रा में ही खाएं।

  1. पिंपल्स और मुंहासों की परेशानी

गर्म तासीर वाला आम त्वचा की गर्मी बढ़ा सकता है, जिससे चेहरे पर दाने या पिंपल्स निकल सकते हैं। इससे बचने के लिए आम को खाने से पहले कुछ समय पानी में भिगोकर रखें और सीमित मात्रा में ही खाएं।

  1. दस्त या पेट की परेशानी

हालांकि आम में मौजूद फाइबर पाचन के लिए अच्छा होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा फाइबर शरीर में दस्त जैसी समस्या पैदा कर सकता है। खासकर बच्चों या पेट संवेदनशील लोगों को इसका ख्याल रखना चाहिए।

  1. बढ़ा सकता है वजन

अगर आप वजन कम करने की कोशिश में हैं, तो आम का अधिक सेवन आपकी मेहनत पर पानी फेर सकता है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर और कैलोरीज अधिक मात्रा में लेने से वजन बढ़ सकता है। इसलिए आम को खाने का आनंद लें लेकिन लिमिट में।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Heart: हार्टबीट बन गई हेल्थ इंडिकेटर! जानें कैसे धड़कनों से पता चलेगा दिल की बीमारी का रिस्क

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।