Morning Coffee: सुबह-सुबह खाली पेट कॉफी पीने वाले हो जाएं सावधान! शरीर को घेर सकती हैं कई बीमारियां

Health Tips: सुबह-सुबह खाली पेट कॉफी पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस समय शरीर में कोर्टिसोल का लेवल पहले से ही अधिक होता है। कॉफी पीने से स्ट्रेस हार्मोन का लेवल और बढ़ सकता है। खासतौर से महिलाओं को सुबह खाली पेट कॉफी पीना का सेवन नहीं करना चाहिए

अपडेटेड Feb 21, 2025 पर 7:27 AM
Morning Coffee: लोग सुबह उठते ही सबसे पहले कॉफी का कप हाथ में उठा लेते हैं जो कि सेहत के लिए हानिकारक है।

कई लोग काम की थकान को दूर करने के लिए कॉफी पीना पसंद करते हैं। इसे पीने से शरीर में स्फूर्ति महसूस होती है। कॉफी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसा माना जाता है कि सीमित मात्रा में कॉफी के सेवन से हृदय रोग की रोकथाम, डायबिटीज कंट्रोल करने, अल्जाइमर रोग और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। लेकिन खाने-पीने की हर चीज की तरह कॉफी पीने के समय का भी ध्यान रखना जरूरी है। कई लोग ऐसे हैं जो सुबह-सुबह खाली पेट कॉफी पसंद करते हैं। यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

हाल ही में एक स्टडी में बताया गया है कि ज्यादा कॉफी पीने से डेंमेशिया का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप रोज सुबह उठते ही सबसे पहले कॉफी पीते हैं तो बता दें कि आप सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा करना बेहद नुकसान दायक साबित हो सकता है। लेकिन खाने-पीने की हर चीज की तरह कॉफी पीने के समय का भी ध्यान रखना जरूरी है।

क्यों खाली पेट नहीं पीना चाहिए कॉफी?


बहुत से लोग हैं, जो सुबह खाली पेट कॉफी पीते हैं। महिलाओं को खास तौर से ध्यान देना चाहिए कि उन्हें सुबह-सुबह खाली पेट कॉफी नहीं पीना चाहिए। इसका कारण ये है कि सुबह-सुबह शरीर में कार्टिसोल हार्मोन (स्ट्रेस हार्मोन) का लेवल बढ़ जाता है। इससे ओव्यूलेशन, वजन और हार्मोन्स पर बुरा असर पड़ता है। जिससे मूड स्विंग हो सकता है और चिंता बढ़ सकती है। कार्टिसोल हार्मोन के बढ़ने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इससे नींद भी ज्यादा आने लगती है। कुल मिलाकर खाली पेट कॉफी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं, ब्लड शुगर का बढ़ना, स्ट्रेस लेवल बढ़ना और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

कब पिएं कॉफी?

अगर आप खाली पेट कॉफी पीने वालों में हैं, तो आपको इस गंदी आदत पर विचार करना चाहिए। यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपको हमेशा नाश्ते के थोड़े समय बाद कॉफी का सेवन करना चाहिए।

सुबह खाली पेट क्या पिएं?

रात में जब सोते हैं तब शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सुबह उठते ही सबसे पहले खाली पेट पानी पिएं। इससे आपका शरीर अच्छे से काम करना शुरू कर देगा। पूरे दिन एनर्जी बनी रहेगी। सुबह उठते ही 2-3 गिलास या इससे ज्यादा भी पानी पी सकते हैं। अगर आपको सुबह सादा पानी पीने की आदत नहीं है तो थोड़ा सा नींबू पानी और शहद मिलाकर पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Coconut Benefits: नारियल से हेयर-स्किन और हार्ट रहेगा हेल्दी, कई बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।