Coconut Benefits: नारियल से हेयर-स्किन और हार्ट रहेगा हेल्दी, कई बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी

Coconut Benefits: नारियल गरी इसका पानी और नारियल तेल तक सभी फायदेमंद माने गए हैं। ये आपको हेल्दी और फिट रखने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें पोषक तत्वों का भंडार है। नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है

अपडेटेड Feb 20, 2025 पर 5:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Coconut Benefits: नारियल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

नारियल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। यह एक स्वादिष्ट फल ही नहीं है, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर है। आयुर्वेद में इसे जीवन देने वाला वृक्ष (tree of life) कहा गया है। नारियल की गरी, पानी, तेल सब कुछ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके इस्तेमाल से गुड कोलेस्ट्रॉल में इजाफा होता है, जो कि हार्ट के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। नारियल अगर रोजाना खाना शुरू कर दें तो आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। नारियल पानी शरीर के विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें में पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-C जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। रोजाना नारियल का पानी पीने से शरीर में डी हाइड्रेशन की कमी दूर होती है। इसके सेवन से त्वचा पर ग्लो आता है। इसके अलावा इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से कई बीमारियों से आप दूर रह सकते हैं।

नारियल के सेवन से मोटापा होगा दूर


अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो रोजाना खाली पेट नारियल का सेवन करें। इसमे फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। वजन घटाने के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है। खाली पेट नारियल खाने से भूख जल्दी नहीं लगती है। इसके अलावा नारियल में ट्राइग्लिसराइड्स भी होता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। नारियल के सेवन से इम्यूनिटी में इजाफा होता है।

नारियल से कब्ज की समस्या होगी दूर

अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो खाली पेट नारियल का सेवन करें। इसमे फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इससे कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। यह भोजन को पचाने में मदद करता है।

नारियल के सेवन से दिल रहेगा चकाचक

नारियल पानी से कोलेस्ट्रॉल और ट्राई-ग्लिसराइड का स्तर कम होता है। रोजाना नारियल पानी पीने से खून के थक्के जमने और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। वहीं नारियल की गिरी भी हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल में इजाफा होता है।

ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नारियल पानी का सेवन काफी मदद करता है। नारियल पानी में मौजूद विटामिन C, पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। नारियल पानी पीने के बाद नारियल की कच्ची मलाईदार गरी भी पाचन को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: घी और हल्दी डायबिटीज का कर देंगे काम तमाम, फौरन कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।