Credit Cards

इन 10 देसी चीजों में छिपा है प्रोटीन पाउडर से भी ज्यादा दम, मसल्स बनेंगे खुद-ब-खुद, जानें कैसे

Protein reach food: आप मसल्स बनाना चाहते हैं, तो महंगे प्रोटीन पाउडर की बजाय कुछ देसी और नेचुरल चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। ये फूड्स आपको ज्यादा ताकत और एनर्जी देंगे। बस इन्हें नियमित रूप से खाना चाहिए, जिससे मसल्स बिल्डिंग में बेहतर और स्थायी नतीजे मिल सकें

अपडेटेड May 22, 2025 पर 11:27 AM
Story continues below Advertisement
Protein reach food: 100 ग्राम अंकुरित चना या मूंग में 7–8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

आज की फिटनेस-फ्रेंडली लाइफस्टाइल में मजबूत मसल्स बनाना और सेहतमंद रहना हर किसी की प्राथमिकता बन चुका है। लोग अक्सर इसके लिए महंगे प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि केवल इन्हीं से ही प्रोटीन की जरूरत पूरी हो। असल में, आप अपनी रोजमर्रा की डाइट में कुछ आसान और किफायती नेचुरल फूड्स को शामिल करके भी 100 ग्राम तक प्रोटीन आराम से प्राप्त कर सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ न केवल प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं, बल्कि शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइबर भी प्रदान करते हैं, जिससे मसल्स बनाना और फिट रहना दोनों आसान हो जाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको 10 ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपकी मसल्स बिल्डिंग को हेल्दी और स्थायी तरीके से सपोर्ट कर सकते हैं। इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर आप महंगे सप्लीमेंट्स के बिना भी अपने फिटनेस गोल्स को हासिल कर सकते हैं।

अंडा


एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है। अगर आप दिन में 4 अंडे खाते हैं—दो पूरे और दो सिर्फ सफेद भाग—तो करीब 24 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है।

पनीर

100 ग्राम पनीर में करीब 18 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे सलाद, सब्जी या स्नैक्स के रूप में लिया जा सकता है।

दूध

250ml दूध में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है। सुबह-शाम एक गिलास दूध से 16 ग्राम प्रोटीन आसानी से मिल सकता है।

भुना चना

100 ग्राम भुना हुआ चना करीब 20 ग्राम प्रोटीन देता है। साथ ही इसमें फाइबर और कम फैट भी होता है, जो इसे परफेक्ट स्नैक बनाता है।

मूंग दाल

पकी हुई एक कटोरी मूंग दाल में करीब 14 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। ये आसानी से पचने वाली और पेट के लिए भी हल्की होती है।

दही

200 ग्राम दही में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे लंच या डिनर में शामिल कर पाचन और प्रोटीन दोनों फायदा पाएं।

सोया चंक्स

100 ग्राम सोया चंक्स में 50 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन होता है। ये शाकाहारियों के लिए मसल्स बनाने का सबसे असरदार विकल्प है।

बादाम

30 ग्राम बादाम (1 मुट्ठी) में करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है। ये दिल को हेल्दी रखने के साथ मसल्स ग्रोथ में भी मदद करता है।

ओट्स

एक कप ओट्स में लगभग 11 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे दूध या दही के साथ मिलाकर ब्रेकफास्ट में लें।

अंकुरित दालें

100 ग्राम अंकुरित चना या मूंग में 7–8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही ये शरीर को डिटॉक्स भी करता है।

बिना पाउडर भी पाएं हाई प्रोटीन

इन सभी फूड्स को सही मात्रा में मिलाकर रोजाना की डाइट में शामिल किया जाए, तो बिना किसी सप्लीमेंट के भी 100 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन मिल सकता है। ये नेचुरल फूड्स सिर्फ मसल्स बनाने में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: डायबिटीज में शुगर चेक करने का सही पैटर्न, जानिए कब और कैसे करें मॉनिटरिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।