Nari Saag: शरीर को तगड़ा बना देगा नारी साग, खून की कमी होगी दूर, हर रोग की जड़ से हो जाएगी छुट्टी

Nari Saag Benefits: साग यानी सब्जी तो आपने कई तरह की खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी नारी का साग खाया है? इस साग को करमुआ का साग और वॉटर स्पिनेच (Water Spinach) के नाम से भी जाना जाता है। यह विटमिन और मिनरल्स का पावर हाउस है। इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है

अपडेटेड Jun 06, 2024 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
Nari Saag Benefits: वाटर स्पिनेच' यानी नारी का साग स्वाद काफी अच्छा है। यह पालक की तरह दिखती है।

अभी तक आपने सरसों, मेथी, बथुआ, पालक जैसे साग जरूर खाए होंगे। लेकिन क्या कभी आपने कभी नारी (Nari) का साग ट्राई किया है? नारी के साग को करमुआ का साग और वॉटर स्पिनेच (Water Spinach) के नाम से भी जाना जाता है। नारी का साग का बहुत फायदेमंद माना गया है। इसका साग- सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे पश्चिम बंगाल में कलमी शाक के नाम से जाना जाता है। यह पॉपुलर हरी पत्तेदार सब्जी जायकेदार होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसे साग के रूप में पकाकर, बेसन के साथ पकौड़ियां बनाकर या सलाद के तौर पर खाया जाता है।

नारी साग की पत्तियां पालक की तरह मिलती जुलती है। हालांकि इनमें मामूली अंतर है। कुछ लोग इसका जूस भी पीना पसंद करते हैं। इस बारहमासी पौधे की पत्तियों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-A, C, आयरन और पानी भारी मात्रा में पाया जाता है। इसका साग शरीर, स्किन और ब्रेन के लिए एक पावरहाउस की तरह काम करता हैं।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद है नारी का साग


नारी का साग डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, नारी के साग से निकलने वाला अर्क शुगर कम करने में मदद करता है। जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करने में मदद करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज कंटोल करने में भी मददगार है। इसके अलावा नारी के साग में विटामिन A और C होता है जो कि शरीर में सोडियम की मात्रा को भी कंट्रोल करता है। ब्लड प्रेशर बैलेंस करने में मदद करता है। इस तरह से डायबिटीज में दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है नारी का साग

नारी का साग खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, जिससे आप हार्ट सम्बन्धी बीमारियों से बचे रहते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम ब्लड वेसेल्स को स्वस्थ रखता है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। इसके साथ ही दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

नारी के साग से खून की कमी होगी पूरी

नारी का साग शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. बता दें कि नारी के साग में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। यह खून की कमी को दूर करने में मददगार साबित होता है।

नारी साग से पेट की समस्याएं होंगी दूर

नारी साग में फाइबर भरपीर मात्रा में पाया जाता है। इससे पाचन शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा बदहजमी, कब्ज, अपच और पेट की समस्याओं में इसके सेवन से काफी फायदा मिलता है। वाटर स्पिनेच का साग बनाकर खाने से पेट के कीड़ों की समस्या से न‍िजात मिलती है। इसके अलावा इसकी पत्तियों को उबालकर उसका जूस बनाकर पीने से कब्ज में राहत मिलती है।

नारी साग से बढ़ेगी आंखों की रोशनी

नारी के साग में काफी मात्रा में विटामिन A और कैरोटीनॉयड मौजूद होता है। ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं नारी के साग को डाइट में शामिल करने से रतौंधी रोग भी दूर होते हैं।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए उपाय सिर्फ सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए आप किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेने के बाद ही अपनाएं।

Green Chilli for Diabetes: हरी मिर्च से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, स्किन में आएगी चमक, दिल मांगे मोर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।