Onion Benefits: प्याज के रस से गंजे के सिर में भी उग आएंगे बाल, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Onion Juice for New Hair: बालों के झड़ने की समस्या होती है तो लोग कई तरह के घरेलू उपाय करते हैं। इन्हीं उपायों में से एक प्याज का रस, है। इसे लगाने से बालों की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इस रस को लगाकर बालों के झड़ने से रोक सकते हैं। लेकिन गलत तरीके से इस्तेमाल करने से फायदा नहीं मिलता है

अपडेटेड Mar 04, 2025 पर 4:42 PM
Story continues below Advertisement
Onion Juice for New Hair: लंबे समय तक बाल टूटने से आप गंजेपन का शिकार हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल करें।

बाल झड़ना आनुवंशिकी कारण भी हो सकता है। किसी बीमारी और कुछ अन्य कारणों से बाल झड़ने की समस्या हो जाती है। गंजा होने को लोग स्वीकार नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जिन लोगों के बाल झड़ जाते हैं। वो बाल उगाने के लिए तमाम नुस्खा अपनाने लगते हैं। इसके लिए घरेलू नुस्खे प्याज के बारे में आइये जानते हैं। ऐसा माना जाता है कि प्याज लगाने से गंजों के सिर पर भी बाल आ जाते हैं। प्याज का रस लगाने से बालों का गिरना कम हो जाता है। दोबारा नए बाल भी उग सकते हैं।

दरअसल, बालों झड़ना एक आम समस्या है। हमारे सिर में बालों के 100,000 रेशे होते हैं और एक दिन में 50 से 100 रेशे टूटना बहुत सामान्य माना जाता है। लेकिन जब इससे अधिक बाल टूटने लगें तो इससे गंजापन हो सकता है। ऐसे में आपको कुछ उपाय करने की जरूरत है। उम्र बढ़ने, बहुत अधिक तनाव, अत्यधिक धूम्रपान, पोषक तत्वों की कमी, हार्मोनल असंतुलन, आनुवांशिक कारक, किसी तरह का संक्रमण, थायराइड समस्याएं जैसे कई कारण हो सकते हैं। जिससे बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।

बालों के लिए प्याज का रस है रामबाण


बता दें कि प्याज में सल्फर पाया जाता है। इसके अलावा फॉलिक एसिड, विटामिन -C, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। ये सभी प्याज के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जानकारों का कहना है कि बाल केराटिन से बने होते हैं। यह एक तरह का प्रोटीन होता है। इसमें सल्फर पाया जाता है। वहीं प्याज में भी सल्फर खूब पाया जाता है। इसी कारण जब प्याज के जूस को बालों पर लगाया जाता है तो यह उन्हें घना करने का काम करता है। अगर बाल झड़ने की समस्या है तो प्याज लगाने से वो भी खत्म हो जाती है। स्कैल्प पर प्याज के रस की मालिश करने से बाल जल्दी जल्दी बढ़ते हैं। इनका झड़ना भी कम होता है।

बालों में प्याज का रस लगाने का सही तरीका

1 - प्याज का रस लगाने से पहले एक छोटी सी जगह पर लगाकर पैच टेस्ट करें। कोई इर्रिटेशनस या एलर्जी हो तो इस्तेमाल न करें। अगर कोई परेशानी नहीं है तो आप इसे बालों और स्कैल्प पर लगा सकते हैं।

2 - पहले बालों को शैम्पू कर लें और अच्छी तरह से सुखा लें। अब प्याज के रस को स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स में लगाएं। अब एक कॉटन की मदद से प्याज का रस लें और इसे बालों में स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करें।

3 - अब स्कैल्प की करीब 5-10 मिनट हल्के हाथों से मालिश करते रहें। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा और प्याज का रस हेयर फॉलिकल्स में अच्छी तरह से चला जाएगा।

4 - अब करीब 30 मिनट के लिए बालों को ऐसे ही बांध लें। प्याज के रस से तेज गंध निकलती है। इसलिए आप चाहें तो बालों को किसी शावर कैप से कवर कर लें।

5 - अब बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों में लगा प्याज का रस निकल जाएगा। अब कंडीशनर अप्लाई करें। प्याज का रस बालों को काफी ड्राई कर देता है इसलिए वॉश करने के बाद कंडीशनर जरूर अप्लाई करें।

डिस्क्लेमर - यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

अनहेल्दी फूड और मोटापे से ब्रेन पर पड़ेगा असर, रिसर्च में हुआ खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।