पपीता सिर्फ एक स्वादिष्ट फल ही नहीं, बल्कि इसके बीज भी सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। अधिकतर लोग इन बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। पपीते के बीजों में विटामिन, जिंक, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। ये बीज पाचन तंत्र को मजबूत करने, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने, डायबिटीज को नियंत्रित करने और किडनी को डिटॉक्स करने में प्रभावी होते हैं। खास बात यह है कि इनकी मांग बढ़ने के कारण बाजार में इनकी कीमत 2000 रुपये किलो तक पहुंच सकती है।
अगर आप अब तक इन बीजों को फेंकते आए हैं, तो दोबारा सोचें! सही तरीके से इनका सेवन कर आप अपनी सेहत को कई गुना बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं पपीते के बीजों के बेहतरीन फायदे।
डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार
डायबिटीज एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, लेकिन इसे सही खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है। पपीते के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फ्लावोनोइड रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में पपीते के बीजों को शामिल कर सकते हैं।
पाचन तंत्र को बनाएं मजबूत
पपीते के बीज पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें प्रोटियोलिटिक एंजाइम मौजूद होते हैं, जो आंतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक होते हैं। इनसे पेट साफ रहता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यदि आपको अपच या पेट की अन्य परेशानियां हैं, तो पपीते के बीज आपकी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक
यदि आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो पपीते के बीज एक प्रभावी उपाय हो सकते हैं। इनमें ओलेक एसिड नामक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इससे हृदय संबंधी रोगों का खतरा भी कम हो सकता है।
किडनी इंफेक्शन को कम करने में सहायक
किडनी शरीर से गंदगी बाहर निकालती है, और पपीते के बीज इस काम में मदद कर सकते हैं। इनमें ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो किडनी से टॉक्सिन्स हटाकर उसे साफ रखते हैं। इससे सूजन और इंफेक्शन का खतरा कम होता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पपीते के बीज फायदेमंद हो सकते हैं।
सीधे खाएं – रोज 3-5 ताजे पपीते के बीज चबाकर खाएं।
पाउडर बनाएं – बीज सुखाकर पीस लें और आधा चम्मच पानी, जूस या स्मूदी में मिलाकर लें।
शहद के साथ लें – कड़वाहट कम करने के लिए बीजों को शहद में मिलाकर खाएं।
सलाद-दही में मिलाएं – बीजों को पीसकर सलाद या दही में मिलाकर सेवन करें।
चाय बनाएं – बीजों का पाउडर गर्म पानी में डालकर हर्बल चाय के रूप में पिएं।
डिस्क्लेमरः यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।