Prostate Cancer: प्रोस्टेट कैंसर से बचना है तो इन 5 फूड आइटम्स से आज की कीजिए तौबा!

Prostate Cancer Prevention: पर प्रोस्टेट कैंसर यह बीमारी आमतौर पर बढ़ती उम्र में होती है और तब शुरू होती है जब प्रोस्टेट ग्रंथि की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। यह ग्रंथि केवल पुरुषों में होती है। जानिए 5 ऐसे फूड आइटम्स जिन्हें खाने से बचना चाहिए ताकि इस बीमारी का खतरा कम किया जा सके

अपडेटेड May 30, 2025 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
Prostate Cancer Prevention: कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें प्रोस्टेट ग्लैंड में कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं

पिछले कुछ साल में कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। अभी हाल ही में अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर होने का पता चला था। इस खबर के बाद उम्रदराज लोगों में प्रोस्टेट कैंसर होने का डर बढ़ गया है। आज हम आपको बताएंगे कि प्रोस्टेट कैंसर से बचने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए। साथ ही ये भी जानिए आखिर क्यों होता है ये कैंसर। सबसे पहले ये जान लीजिए कि प्रोस्टेट कैंसर का खतरा ऐसे पुरुषों में ज्यादा देखी जाती है जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है। यहां हम आपको 5 ऐसे फूड आइटम के बारे में बता रहे हैं जिससे बचना चाहिए।

रेड/प्रोसेस्ड मीट

रेड मीट या प्रोसेस्ड मीट का स्वाद भले ही आपको अच्छी लगती हो लेकिन बढ़ती उम्र में ये आपकी जान के दुश्मन हो सकते हैं। अगर आपको प्रोस्टेट कैंसर से बचना है तो बीफ, पोर्क और लैम्ब मीट को बिल्कुल हाथ ना लगाएं क्योंकि ये रेड मीट की कैटेगरी में आते हैं। रिसर्च से पता चलता है कि रेड और प्रोसेस्ड मीट खाने से प्रोस्टेट कैंसर इसलिए होता है क्योंकि इससे बहुत तेज तापमान पर पकाया जाता है। तेज आंच पर मांस पकाने से हेटरोसायक्लिक एमाइन्स (HCAs) नामक हानिकारक रसायन बनते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कैंसर का कारण बन सकते हैं। अगर आप रेड मीट खाना ही चाहते हैं, तो महीने में एक या दो बार खा सकते हैं। साथ ही इसे डीफ फ्राई भी नहीं करना चाहिए।


ज्यादा फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट है जहर

फुल क्रीम दूध, चीज, मक्खन, क्रीम और फैट वाले दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स में सेचुरेटेड फैट और हार्मोन पाए जाते हैं। इससे प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ता है। रिसर्च से पता चलता है कि बहुत ज्यादा फुल क्रीम दूध और ज्यादा फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट खाने से भी प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। अगर आपको इस खतरे से बचना है तो फुल फैट डेयरी के बजाय लो-फैट या फैट-फ्री डेयरी प्रोडक्ट खाएं। इसके अलावा नॉन-डेयरी ऑप्शन जैसे बादाम दूध, सोया दूध, ओट मिल्क या फ्लैक्स मिल्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सेचुरेटेड और ट्रांस फैट्स से रहें दूर

डब्बाबंद फूड भी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होती है। प्रोसेस्ड मीट, मक्खन, चीज और ट्रांस फैट्स खाने से काफी नुकसान होता है। बेक और तली हुई चीजों में ट्रांस फैट्स बहुत ज्यादा होता है। ज्यादा फैट की वजह से शरीर में सूजन बढ़ सकता है और इस वजह से प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाएं भी बढ़ती हैं। सेचुरेटेड और ट्रांस फैट्स की जगह हेल्दी फैट्स खाना जरूरी है। ऐसे फलों में ऑलिव ऑयल, एवाकाडो, नट्स, बीज, और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फैटी फिश (साल्मन) शामिल हैं। आप चाहें तो ग्रेवी और दालों में घर का बना देसी घी डालकर खा सकते हैं लेकिन इसकी मात्रा सीमित रखना जरूरी है। अगर बहुत खाने का मन है तो कभी-कभार आप प्रोसेस्ड और जंक फूड खा सकते हैं।

चीनी और शराब

हर दिन इस्तेमाल होने वाली चीनी से शरीर को कोई पोषण नहीं मिलता है। अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में लेते हैं तो ये आपके मोटापे का कारण बन सकता है। और मोटापे की वजह से आपको प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है। कोल्ड ड्रिंक्स, जूस, कैंडी, पेस्ट्रीज़, मिठाइयों से ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाता है। ज्यादा चर्बी होने से शरीर में सूजन और हार्मोन असंतुलन बढ़ सकता है। इससे भी कैंसर का खतरा बढ़ता है। शराब भी शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है। बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीने से इम्युनिटी कमजोर होती है जिससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

हेल्दी रहने के चक्कर में न बिगाड़ लें सेहत, तांबे के बर्तन में पानी पीते समय रखें इन बातों का ध्यान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।