Pyorrhea: 500 रुपये में 50 ग्राम मिलेगा यह पाउडर, दांतों में आएगी सफेदी की झंकार, पायरिया का मिट जाएगा नामो निशान

Pyorrhea Treatment: मसूड़ों की बीमारी को आमतौर पर पायरिया कहते हैं। इसमें जबड़े और मसूड़ों की हड्डी को नुकसान होता है। इसके इलाज के लिए झारखंड के रांची से सैकड़ों किलोमीटर दूर एक शख्स पाउडर बनाते हैं। इस पाउडर को लौंग का नमक कहते हैं। इस लौंग के नमक को वो आयुर्वेदिक तरीके से बनाते हैं। यह पाउडर दांतों की बीमारी के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 2:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pyorrhea Treatment: पायरिया, दांतों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है जिसमें सांस से बदबू आती है और मसूडों से खून आने लगता है।

जिन लोगों को पायरिया होता है। उनमें दांतों से जुड़ी कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। जैसे ब्रश करने पर दांतों से खून निकलना, मुंह से बदबू आना, दांतों पर प्लाक जम जाना और फिर दांतों में कीड़े लगना। पायरिया या पीरियोडोंटाइटिस मसूड़ों का गंभीर संक्रमण है, जो लोगों के बीच काफी सामान्य है। दुनिया में 90 फीसदी लोग पायरिया से जूझ रहे हैं, लेकिन समस्या ये है कि लोगों को इसके इलाज की बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसे ही पायरिया के इलाज के लिए झारखंड के रांची से सैकड़ों किलोमीटर दूर एक शख्स पाउडर बनाते है। इस पाउडर को लौंग का नमक कहा गया है।

पायरिया के मरीजों के लिए यह पाउडर किसी रामबाण से कम नहीं है। आयुर्वेदिक के जानकार शिव कुमार पांडे रांची से 165 किमी दूर पलामू जिले के रहने वाले हैं। वो पिछले कई साल लौंग का नमक बना रहे हैं। इसके साथ ही सभी तरह के तेल और नमक बनाते हैं। हाल हीं में उन्होंने लौंग का नमक तैयार किया है। यह नमक दांतो और खांसी के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।

आयुर्वेद तरीके से बनाते हैं नमक


लोकल 18 से बातचीत करते हुए शिवकुमार पांडे ने बताया कि आयुर्वेदिक तरीके से सभी तरह के नमक बनाए जाते थे। लेकिन कंपनियां मौजूदा समय में इस तरह का नमक नहीं बनाती हैं। इसकी वजह ये है कि ऐसा नमक बनाने में कड़ी मेहनत की जरूरत रहती है। कंपनिया लौंग को पीसकर नमक मिला देती है। लौंग के नमक के नाम पर बेचा जाता है। लेकिन इसे लौंग का नमक नहीं कहा जाता है। इसे नमकीन लौंग कहते हैं। लौंग के नमक में 100 फीसदी नमक होना बेहद जरूरी है। पांडे ने बताया कि लौंग का नमक बनाने में लंबा समय लगता है। दो महीने तक लगातार प्रक्रिया से लौंग और सेंधा नमक के इस्तेमाल से इसे बनाया जाता है। जिसके बाद 100% शुद्ध लौंग का नमक तैयार होता है। इस नमक में ही लौंग के गुण होते हैं।

लौंग का नमक पायरिया के लिए रामबाण

पांडे ने बताया कि दांतों में दर्द, पायरिया या दुर्गंध आता है तो लौंग का नमक बेहद फायदेमंद है। सिर्फ चुटकी भर नमक का इस्तेमाल करने से ऐसी तमाम समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इसके साथ-साथ अगर जोर की खांसी आ रही है तो आधा ग्राम से भी कम मात्रा में मुंह में रखें और स्वाद लेने से खांसी ठीक हो सकती है। इसके साथ-साथ खाना खाने के बाद ये नमक खाने से पाचन शक्ति में इजाफा होता है।

लौंग के नमक की कीमत

पांडे ने बताया कि यह नमक कठिन प्रक्रिया से तैयार होता है। जिसमें दो से ढाई महीने का समय लगता है। 50 ग्राम इस नमक की कीमत 500 रुपये हैं। इसे पाने के लिए 8789101495 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर – यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए एक्पर्ट्स से जरूर सलाह लें।

डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट पिएं ऐसा पानी, शाम तक हाई ब्लड शुगर भी हो जाएगा डाउन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।