Sugar Side Effects: चीनी के छोटे दानों को हल्के में न लें, ज्यादा सेवन से सेहत की बज जाएगी बैंड, किडनी का है खतरा

Sugar Side Effects: रोजाना हम केक, बिस्किट, चाय, मिठाई, आईस्क्रीम, खीर और सॉफ्ट ड्रिंक्स के जरिए जरूरत से ज्यादा चीना का सेवन करते हैं। ज्यादा चीनी का सेवन करना सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। इससे मोटापे का शिकार हो सकते हैं। वहीं सेक्स लाइफ भी बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 4:39 PM
Sugar Side Effects: शुगर की मात्रा ज्यादा होने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

आमतौर पर हर किसी को मीठा खाना पसंद रहता है, लेकिन ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इससे कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। नमक हो या चीनी दोनों की ही ज्यादा मात्रा सेहत की बैंड बजा देती है। यह कई गंभीर बीमारियों को दावत देती है। कुछ लोगों को मीठा खाना बेहद पसंद होता है। यहां तक कि खाने के बाद अगर वह मीठा न खाएं तो उनका मन नहीं भरता। लेकिन अगर आपको भी ज्यादा मीठा खाने के आदत है तो समय रहते सावधान हो जाइए।

ज्यादा चीनी के सेवन से हार्ट को भी दिक्कत होती है। इसके अलावा ज्यादा चीनी का सेवन करने से मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है। जिससे दांतों की समस्याएं बढ़ सकती है। यहां हम आपको बताएंगे कि ज्यादा चीनी खाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

ज्यादा चीनी खाने मस्तिष्क, दांत और जोड़ों को हो सकता है नुकसान


दरअसल चीनी के सेवन से मस्तिष्क को अच्छा महसूस होता है। इसकी वजह ये है कि यह मस्तिष्क में डोपामाइन नाम का एक केमिकल छोड़ती है। लेकिन ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करते है तो मस्तिष्क उस पर ज्यादा निर्भर हो जाता है। इससे लोग मूडी और उदास हो जाते हैं। बेंगलुरु की हृदय रोग विशेषज्ञ (cardiologist) पियाली शर्मा (Piyali Sharma) का कहना है कि ज्यादा चीनी का सेवन करने से दांत सड़ सकते हैं। मुंह में बैक्टीरिया बढ़ने से एसिड बनने लगता है। धीरे-धीरे यह दांतों को नुकसान पहुंचाता है। इतना ही नहीं अगर आपके जोड़ों (Joints) में दर्द रहता है तो ज्यादा चीनी के सेवन करने से हालत और ज्यादा खराब हो सकती है। चीनी खाने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है।

लिवर और दिल के लिए दुश्मन है चीनी

ज्यादा चीनी के सेवन करने से त्वचा (Skin) खराब होने लगती है। वहीं ज्यादा चीनी के सेवन से लिवर में कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं। इससे फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है। वहीं ज्यादा चीनी का सेवन करना दिल के लिए भी अच्छा नहीं है। इससे हृदय से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ज्यादा चीनी खाने से मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

किडनी के लिए नुकसानदायक है चीनी

अत्यधिक मीठा खाना आपकी किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है। मीठे पदार्थों का ज्यादा सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। जिससे किडनी को खून साफ करने में दिक्कत होती है।

ज्यादा मीठा खाने से सेक्स लाइफ हो सकती है बर्बाद

पुरुषों के लिए ज्यादा चीनी का सेवन करना बेहद नुकसानदायक है। इससे सेक्स लाइफ पर असर पड़ सकता है। लिहाजा आप कितना चीनी खाते हैं। इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कम से चीनी का सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Heart Attack: महिलाओं में दिखते हैं हार्ट अटैक के ये लक्षण, कभी न करें इग्नोर, फौरन हो जाएं अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।