Summer Diet: गर्मी में इन चीजों का करें सेवन, शरीर रहेगा कूल-कूल, लू से होगा बचाव

Summer Ayurveda diet: देश के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। इन दिनों शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। समय-समय पर पानी पीते रहें। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के नाम बता रहे हैं। जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये ऐसी आयुर्वेदिक चीजें है, जिनसे आप गर्मी के मौसम में हेल्दी बने रहेंगे। लू, डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव होगा

अपडेटेड May 31, 2024 पर 12:13 PM
Summer Ayurveda diet: आंवले के जूस में अन्य जूस के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा विटामिन C पाई जाती है।

चिलचिलाती गर्मी के इस मौसम में लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में पसीना आधिक आने से शरीर में पानी की मात्रा में कमी आती है। जिससे कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में शरीर को हाइट्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत रखना जरूरी है। आप अपनी डाइट में आयुर्वेद के मुताबिक देसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे आपको कई तरह के फायदे मिलेंगे। डाइट में मौसमी फलों के नियमित सेवन से शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है।

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए शरीर में पित्त, कफ और वात का संतुलन में रहना बहुत जरूरी होता है। जब इनमें से कोई भी असंतुलित होने लगता है तो तरह-तरह क रोग पैदा होने लगते हैं। वैसे भी गर्मी बढ़ने से शरीर में भी गर्मी बढ़ने लगती है। इसके चलते पेट में जलन, एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इससे शरीर में पित्त दोष पैदा हो जाता है।

गर्मी को मात देने वाले देसी सुपरफूड्स


बेल से शरीर में रहेगी तरावट

बेल का उपयोग आमतौर पर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन, बीटा, कैरोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर और आयरन पाया जाता है। यानी यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर दस्त आ रहे हैं तो इसका उपयोग कर सकते हैं। यह पेट की एसिडिटी को खत्म करता है। इसका शरबत बनाकर पी सकते हैं। इस फल के गूदा को पानी में पतला किया जा सकता है और थोड़ा गुड़ या नींबू स्वाद बढ़ाने के लिए मिलाया जा सकता है। बेल का शरबत पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर के जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। इसका रस स्किन के लिए भी फायदेमंद है।

खीरा से शरीर रहेगा कूल-कूल

गर्मियों के मौसम में खीरा सेहत के सिए बहुत फायदेमंद है। लू से बचने में भी खीरा बहुत प्रभावशाली है। विटामिन A, B, K से भरपूर खीरा शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है। गर्मियों के मौसम में इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है। इसके साथ ही खारा खाने से पानी की कमी भी पूरी होती है। हालांकि, खीरा खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए।

भीषण गर्मी में आम फायदेमंद

कच्चे आम में विटामिन C, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखता है। गर्मियों के मौसम में तेज धूप में घर से बाहर निकल रहे हैं तो कच्चे आम को उबाल लें। काला नमक और उबले हुए आम के गूदे को ठंडा पानी में मिलाकर आम पन्ना बना कर पी सकते हैं। चाहें तो इसे आप रोजाना भी पी सकते हैं, ये आपको लू लगने से बचाएगा और बॉडी को हाइड्रेट रखेगा।

गर्मी के मौसम में कोकम फायदेमंद

कोकम शरबत का इस्तेमाल महाराष्ट्र और गोवा में खूब किया जाता है। इसके पल छोटे और गोल आकार के होते हैं। इसका रंग गहरा बैंगनी होता है। इसके ज्यादातर फलों का स्वाद या खट्टा या मीठा होता है। इसमें 96 फीसदी तक पानी की मात्रा पाई जाती है। इसका शरबत फौरन शरीर को हाइड्रेट कर देता है।

नारियल पानी से दिल रहेगा चकाचक

गर्मी के मौसम में नारियल पानी बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को तरोताजा रखता है। गर्मी के मौसम में इसके सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है। नारियल पानी पीने से शरीर को सभी आवश्यक तत्व मिल जाते हैं। इसके साथ ही इसे पीने से बहुत देर तक पेट भरा रहता है। जिससे अधिक खाने से बच सकते हैं और वजन कम कर सकते हैं।

गर्मी में आंवले का मुरब्बा फायदेमंद

आंवला वैसे तो साल भर बाजार में देखने को मिलता है। लेकिन गर्मियों में इसका सेवन करने सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से कई तरह की समस्याओं से बचाव हो सकता है। आंवले का मुरब्बा, अचार और कैंडी आदि बनाकर सेवन कर सकते हैं। गर्मी के मौसम आंवले का जूस भी बहुत फायदा करता है। इसके जूस में अन्य जूस के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा विटामिन C पाई जाती है।

Diabetic Ketoacidosis: डायबिटीज में कीटोंस का लेवल बढ़ना है बेहद खतरनाक, ये रहे लक्षण, ऐसे करें कंट्रोल

डिस्क्लेमर – यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए एक्पर्ट्स से जरूर सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।