Summer Health Tips: गर्मी में कमजोरी और सुस्ती दूर करने का रामबाण इलाज, अपनी डाइट में लें ये 4 चीजें

Summer Health Tips: गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। अगर आप फिट और ऊर्जावान रहना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में चिया सीड्स, अलसी, सूरजमुखी और कद्दू के बीज जरूर शामिल करें। ये न केवल शरीर को ठंडक और पोषण देंगे बल्कि दिल को मजबूत बनाएंगे और त्वचा में भी निखार लाएंगे

अपडेटेड Mar 26, 2025 पर 11:51 AM
Summer Health Tips: सूरजमुखी के बीज विटामिन E, विटामिन B, मैग्नीशियम और सेलेनियम से भरपूर होते हैं

चिलचिलाती गर्मी, तेज धूप और पसीने से बेहाल शरीर—गर्मियों का ये हाल हर किसी के लिए आम है। इस मौसम में डिहाइड्रेशन, थकान और एनर्जी की कमी से बचने के लिए हमें अपने खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ कुछ छोटे-छोटे बीज आपकी सेहत और खूबसूरती दोनों का राज बन सकते हैं? जी हां। चिया सीड्स, अलसी, सूरजमुखी और कद्दू के बीज न केवल शरीर को ठंडक और ऊर्जा देते हैं, बल्कि आपकी त्वचा और बालों को भी पोषण प्रदान करते हैं। इन बीजों में मौजूद ओमेगा-3, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और आपको पूरे दिन तरोताजा बनाए रखते हैं।

उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के डॉ. राजकुमार (D.U.M) के अनुसार, गर्मियों में इन हेल्दी बीजों का सेवन शरीर को हाइड्रेटेड रखने, ऊर्जा देने और ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में मदद करता है। आइए जानते हैं इन सुपरफूड बीजों के फायदे

  1. चिया सीड्स हाइड्रेशन का सुपरफूड

चिया सीड्स को मिनी पावरहाउस कहा जाता है। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। खास बात यह है कि ये पानी सोखने की क्षमता रखते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है।


फायदे:

शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखते हैं।

त्वचा को चमकदार और हेल्दी बनाते हैं।

पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं।

कैसे खाएं?

इन्हें पानी में भिगोकर स्मूदी, शरबत या दही में मिलाकर खाया जा सकता है।

  1. अलसी के बीज वजन घटाने और स्किन ग्लो के लिए बेस्ट

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और लिगनान्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर के अंदरूनी अंगों को डिटॉक्स करने और सूजन कम करने में मदद करते हैं।

फायदे:

वजन कम करने में मददगार।

शरीर के तापमान को नियंत्रित रखते हैं।

त्वचा को मॉइस्चराइज कर झुर्रियों को कम करते हैं।

कैसे खाएं?

इन्हें भूनकर सलाद, सूप या रोटी के आटे में मिलाकर खा सकते हैं।

  1. सूरजमुखी के बीज एनर्जी और हेल्दी हार्ट के लिए फायदेमंद

सूरजमुखी के बीज विटामिन E, विटामिन B, मैग्नीशियम और सेलेनियम से भरपूर होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करते हैं।

फायदे:

हृदय को मजबूत बनाते हैं।

त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं।

शरीर की ऊर्जा को बढ़ाते हैं।

कैसे खाएं?

इन्हें स्नैक्स की तरह खा सकते हैं या दही व दलिया में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

  1. कद्दू के बीज इम्यूनिटी बूस्टर और कूलिंग इफेक्ट

कद्दू के बीज जिंक, मैग्नीशियम और प्रोटीन का खजाना हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और गर्मी में ठंडक देने में मदद करते हैं।

फायदे:

इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

बालों और त्वचा की हेल्थ को बनाए रखते हैं।

शरीर को ठंडक और ऊर्जा देते हैं।

कैसे खाएं?

इन्हें सलाद, शेक या हल्के भुने हुए स्नैक के रूप में खा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Metabolism: इन देसी मसालों का करें इस्तेमाल, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म, फैट होगी बर्न, सेहत रहेगी चकाचक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।