Get App

Summer Spices Benefits: गर्मी के मौसम में इन मसालों से बुझेगी पेट की आग, लू से होगा बचाव, मिलेंगे ढेरों फायदे

Summer Spices Benefits: गर्मी के मौसम में पेट दर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्या बढ़ जाती है। लिहाजा कम से कम मसालों का सेवन करने के लिए कहा जाता है। लेकिन, कुछ ऐसे मसाले हैं, जो गर्मियों में शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। इसमें सौंफ, इलायची, धनिया, पुदीना जैसे कुछ ऐसे मसाले हैं। जिससे गर्मी में भी शरीर को ठंडक का एहसास होता है

अपडेटेड Mar 04, 2025 पर 1:58 PM
Story continues below Advertisement
Summer Spices Benefits: मसाले न सिर्फ आपके खाने के स्वाद को मजेदार बनाते हैं बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियों से भी दूर रखते हैं।

गर्मी का मौसम कई राज्यों में शुरू हो चुका है। जल्द ही लोगों को लू का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। गर्मियों में हीट स्ट्रोक और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसमें खाना डाइजेस्ट न होना, मतली और सीने में जलन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए इस मौसम में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। जिससे शरीर के अंदर से ठंडक मिले। इसके साथ ही क्या पाचन शक्ति दुरुस्त रहे। इसमें सौंफ, इलायची, धनिया, पुदीना जैसे कुछ ऐसे मसाले हैं, जिससे गर्मी में ठंडका का एहसास होता है।

वैसे भी मसालों के उपयोग के बिना भारतीय खाने की कल्पना भी करना मुश्किल है। मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत को भी फायदा पहुंचाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि खाने में मसाले गर्मी के मौसम में भी एक अहम भूमिका अदा करते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं, इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं और गर्मी की वजह से होने वाली बीमारियों से बचाते हैं। कुछ मसाले ऐसे भी हैं, जो गर्मी में सूजन को कम करने का काम करते हैं और तेज धूप या गर्मी से होने वाले रोग से भी बचाते हैं। साथ ही बदहज़मी, ब्लोटिंग और गैस जैसी पेट की बीमारियों को भी दूर रखते हैं।

धनिया


धनिया पाचन शक्ति को सुधारने में मदद करती है। इससे पेट को ठंडक पहुंचती है। इसे डिटॉक्स ड्रिंक, सलाद, पन्ना, चटनी या सब्जियों के रूप में उपयोग कर सकते हैं। धनिया के पत्तों को पानी में डालकर, उसे ब्लेंड कर के और नमक डालकर उसे डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में पी सकते हैं। धनिये में डायफोरेटिक गुण होते हैं, जो पसीने आने में मदद करते हैं। इससे शरीर का आंतरिक तापमान कम होता है। इससे शरीर को ठंडक और ताजगी महसूस होती है।

जीरा

जीरा पेट को ठंडक पहुंचाता है। इसे पाचन के लिए भी अच्छा माना गया है। आप इसे सब्जियों या छाछ में ले सकते हैं। सुबह खाली पेट जीरे का पानी भी काफी फायदा करता है। इसके सेवन से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जीरे में थर्मोजेनिक गुण होते हैं। जिससे शरीर के तापमान को ठंडा बनाए रखने में मदद मिलती है।

सौंफ

सौंफ से मुंह की बदबू भगाने में मदद मिलती है। इससे पाचन शक्ति में भी सुधार होता है। इसके सेवन से गैस, एसिडिटी और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। यह एक ऐसा मसाला है, जो शरीर की गरमाहट को कम करने के लिए जाना जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि सौंफ शरीर को ठंडा करने की क्षमता भी रखता है। सौंफ में विटामिन-C और क्वेरसेटिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इससे सूजन के स्तर को भी कम करने में मदद मिलती है।

पुदीना

पुदीना सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट खराब पाचन और हीट स्ट्रोक की समस्या से भी बचाते हैं। इसे चटनी, पन्ना या पुदीने वाली चाय के रूप में भी ले सकते हैं। पेट दर्द में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप अपने आपको फ्रेश महसूस कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर - यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Abdominal Lump: पेट में बन गई है गांठ, इन लक्षणों से करें पहचान, करें ये उपाय, फौरन मिलेगा आराम

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Mar 04, 2025 1:54 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।