गर्मी में कौन देगा ज्यादा फायदा, गोंद कतीरा के साथ चिया या सब्जा सीड्स? जानें यहां

Health tips: गर्मी में गोंद कतीरा ठंडक और पोषण का बेहतरीन स्रोत है। इसमें अक्सर चिया या सब्जा सीड्स मिलाकर सेवन किया जाता है। सब्जा सीड्स पाचन सुधारने, पेट की गर्मी और एसिडिटी कम करने में कारगर हैं, जबकि चिया सीड्स वजन घटाने और शरीर की एनर्जी बनाए रखने में ज्यादा मददगार माने जाते हैं

अपडेटेड May 15, 2025 पर 11:32 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Health tips: गोंद कतीरा पेड़ से निकलने वाला एक प्राकृतिक गोंद है

गर्मियों का मौसम शरीर पर खासा असर डालता है। तेज धूप, गर्म हवाएं और पसीना न सिर्फ थकान बढ़ाते हैं बल्कि शरीर में पानी की कमी भी ला सकते हैं। ऐसे में खुद को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी हो जाता है। लोग इस दौरान ठंडे पेय पदार्थों, फलों और प्राकृतिक ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाएं और एनर्जी भी दें। इन्हीं प्राकृतिक उपायों में गोंद कतीरा काफी लोकप्रिय है। ये एक आयुर्वेदिक तत्व है जो शरीर की गर्मी को संतुलित करने और थकान दूर करने में मदद करता है।

आजकल लोग इसे और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए चिया सीड्स या सब्जा सीड्स के साथ मिलाकर पीते हैं। लेकिन सवाल ये है कि इन दोनों में से कौन-सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद है? गोंद कतीरा के साथ चिया या सब्जा—किसका कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बेहतर है, आइए जानते हैं विस्तार से।

गोंद कतीरा के फायदे


गोंद कतीरा पेड़ से निकलने वाला एक प्राकृतिक गोंद है जो पानी में भीगने पर जैली जैसा हो जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडा बनाए रखने में मदद करती है।

डिहाइड्रेशन से बचाता है

शरीर में एनर्जी बनाए रखता है

कब्ज और यूरिन इंफेक्शन में राहत देता है

महिलाओं में हार्मोन संतुलन में सहायक है

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है

सब्जा सीड्स के फायदे

तुलसी के बीज के रूप में पहचाने जाने वाले सब्जा सीड्स तेजी से फूलते हैं और शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।

पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं

गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग से राहत

वजन घटाने में सहायक

ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखते हैं

चिया सीड्स के फायदे

चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। ये धीरे-धीरे फूलते हैं और लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं।

भूख को नियंत्रित करने में मददगार

वजन घटाने में फायदेमंद

कब्ज से राहत

हड्डियों की मजबूती

शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखते हैं

किसका कॉम्बिनेशन है बेहतर?

अगर आपका लक्ष्य है गर्मी और एसिडिटी से राहत, तो गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स का कॉम्बिनेशन आपके लिए बेस्ट रहेगा। दोनों की तासीर ठंडी होती है और पेट के लिए बेहद फायदेमंद हैं। वहीं, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और एनर्जी बनाए रखना चाहते हैं, तो गोंद कतीरा + चिया सीड्स एक शानदार विकल्प हो सकता है क्योंकि चिया सीड्स में फाइबर और प्रोटीन अधिक होता है।

क्या दोनों सीड्स एक साथ ले सकते हैं?

जरूरत पड़ने पर आप चिया और सब्जा सीड्स को एक साथ गोंद कतीरा में मिलाकर पी सकते हैं, लेकिन ऐसा रोजाना न करें क्योंकि इससे शरीर पर अतिरिक्त प्रभाव पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, जानिए किस हिस्से का दर्द किस बीमारी का देता है संकेत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।