Watermelon: तरबूज सेहत के लिए फायदेमंद लेकिन इन लोगों को हो सकता है नुकसान

Disadvantage of Watermelon: गर्मी के दिनों में तरबूज का रसदार स्वाद और ठंडक देने वाला असर हर किसी को लुभाता है। लेकिन हर स्वादिष्ट चीज सेहतमंद नहीं होती। तरबूज भले ही हाईड्रेशन के लिए जाना जाता हो, मगर कुछ लोगों के शरीर पर इसका नकारात्मक असर भी हो सकता है। जानिए किनके लिए ये फल नुकसानदायक साबित हो सकता है

अपडेटेड Apr 24, 2025 पर 4:03 PM
Disadvantage of Watermelon: कुछ लोगों को तरबूज से एलर्जी हो सकती है।

गर्मियों का मौसम आते ही लोगों की खानपान की पसंद भी बदलने लगती है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए हम ऐसे खाद्य पदार्थों की ओर आकर्षित होते हैं जो शरीर को ठंडक प्रदान करें और तरोताजा बनाए रखें। ऐसे में तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल बन जाता है। ये न सिर्फ स्वाद में मीठा और रसदार होता है, बल्कि शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। तरबूज में मौजूद विटामिन C, A, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व इसे एक हेल्दी समर फूड बनाते हैं। ये पाचन को बेहतर बनाता है, त्वचा को निखारता है और शरीर को हाईड्रेट रखता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए ये लाभदायक नहीं होता? कुछ लोगों को इससे नुकसान भी हो सकता है। खासतौर पर वे लोग जिन्हें लिवर, एलर्जी या डायबिटीज जैसी समस्याएं हैं, उन्हें इसके सेवन से पहले सतर्क रहना चाहिए।

तरबूज और लिवर


अगर आप नियमित रूप से शराब का सेवन करते हैं या आपके लिवर में पहले से सूजन की शिकायत है, तो तरबूज से दूरी बनाना बेहतर है। इसमें मौजूद लाइकोपीन, जो आमतौर पर फायदेमंद माना जाता है, ज्यादा मात्रा में लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।

एलर्जी वालों के लिए खतरे की घंटी

कुछ लोगों को तरबूज से एलर्जी हो सकती है। इसके लक्षणों में त्वचा पर पित्ती, चेहरे पर सूजन, या सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं। ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए लिमिट जरूरी

हालांकि तरबूज में शुगर नेचुरल होती है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी हाई होता है। डायबिटीज के मरीजों को इसे बहुत सोच-समझकर और सीमित मात्रा में खाना चाहिए, वरना ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।

पाचन संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं

तरबूज में फाइबर और पानी की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन में मदद करता है। मगर, अधिक मात्रा में सेवन करने पर इसमें मौजूद लाइकोपीन गैस, दस्त, सीने में जलन या सूजन जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Harsingar: सुंदरता के साथ-साथ सेहत का खजाना, इन 5 रोगों में देता है चमत्कारी फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।