Harsingar: सुंदरता के साथ-साथ सेहत का खजाना, इन 5 रोगों में देता है चमत्कारी फायदा

Harsingar Benefits: हरसिंगार को केवल सजावटी पौधा समझना इसकी असली ताकत को नजरअंदाज करना है। यह खूबसूरत फूलों वाला पौधा आयुर्वेदिक गुणों का खजाना है। इसकी छाल और फूल न सिर्फ घरेलू इलाज में कारगर हैं, बल्कि यह आपकी इम्युनिटी भी मजबूत करता है। इसलिए इसे बगीचे की खूबसूरती ही नहीं, सेहत का साथी भी मानें

अपडेटेड Apr 24, 2025 पर 1:25 PM
Story continues below Advertisement
Harsingar Benefits:  हरसिंगार के पत्ते आर्थराइटिस और साइटिका के दर्द में भी राहत देते हैं। 

हरसिंगार, जिसे नाइट जैसमीन (Night Jasmine) भी कहा जाता है, भारतीय आयुर्वेद में एक खास स्थान रखता है। इसकी सफेद-पतझड़ी पंखुड़ियां और नारंगी डंठलें न केवल देखने में सुंदर लगती हैं, बल्कि इसकी भीनी-भीनी खुशबू से वातावरण भी महक उठता है। ये पौधा अक्सर सुबह-सुबह जमीन पर बिछे फूलों की चादर जैसा दिखाई देता है, जो मन को सुकून देने वाला होता है। पर हरसिंगार सिर्फ सौंदर्य का प्रतीक नहीं है, बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी है। इसके पत्ते, फूल और छाल में ऐसे कई औषधीय गुण होते हैं, जो कई प्रकार की बीमारियों को ठीक करने की क्षमता रखते हैं।

आयुर्वेद में इसका प्रयोग सूखी खांसी, बुखार, साइटिका, जोड़ों के दर्द और स्किन इंफेक्शन जैसे रोगों में किया जाता है। यही कारण है कि ये पौधा न केवल आपके बगीचे की शोभा बढ़ाता है, बल्कि आपकी सेहत की रक्षा भी करता है।

सूखी खांसी में राहत दिलाए


अगर आप लंबे समय से सूखी खांसी से परेशान हैं, तो हरसिंगार के पत्ते और फूल से बनी चाय बेहद लाभकारी हो सकती है। इसमें मौजूद इथेनॉल अर्क जुकाम और खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

तनाव से दिलाए छुटकारा

हरसिंगार के फूलों से बना तेल तनाव को दूर करने में भी कारगर होता है। इससे शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिससे मूड अच्छा होता है और आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करते हैं।

त्वचा रोगों में कारगर

दाद या अन्य स्किन इंफेक्शन में हरसिंगार बेहद उपयोगी साबित होता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एलर्जिक गुण संक्रमण को रोकते हैं और फंगल ग्रोथ को फैलने से बचाते हैं।

आर्थराइटिस और साइटिका में राहत

हरसिंगार के पत्ते आर्थराइटिस और साइटिका के दर्द में भी राहत देते हैं। खासकर महिलाओं में होने वाले इस दर्द में ये घरेलू औषधि बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

तेज बुखार में भी असरदार

हरसिंगार की पत्तियां और छाल तेज बुखार जैसे मलेरिया, डेंगू या चिकनगुनिया में बहुत उपयोगी होती हैं। इसका काढ़ा न सिर्फ बुखार कम करता है, बल्कि प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मदद करता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Foods for Kidney Disease: किडनी के लिए वरदान हैं ये 20 फूड्स, डाइट में शामिल करते ही टल सकती है ये खतरनाक बीमारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।