सुपारी में छिपा है सेहत का खजाना, कई रोगों की फौरन हो जाएगी छुट्टी

Supari Benefits: सुपारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। मुह में ताजगी लाने के लिए इसे बेहतर विकल्प में से एक माना गया है। इसके सेवन से मुंह में बन रहे कफ से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं यह छालों के लिए भी यह फायदेमंद है

अपडेटेड Dec 17, 2023 पर 4:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Supari Benefits: सुपारी की तासीर ठंडी होती है। इसे पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल किया जाता है।

Supari Benefits: सुपारी का नामक सुनते ही ज्यादातर लोगों को गुटखा और तंबाकू याद आता है। जबकि ये एक कठोरफल है। इस फल में फ्लेवोनोइड, एल्कलॉइड, ग्लूकोसाइड, आइसोप्रेनॉइड, एमिनो एसिड और यूजेनॉल जैसे खास तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर के लिए कुछ जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स के रूप में काम करते हैं और कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। सुपारी का इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद में वर्षों से सुपारी का इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है।

अगर दवा के रूप में सुपारी का इस्तेमाल किया जाए तो यह कई रोगों की छुट्टी हो जाएगी। यह मार्केट में 2 से 5 रुपये की कीमत में आसानी से मिल जाती है। सुपारी की तासीर ठंडी होती है और दूसरा ये डाययूरेटिक की तरह काम करती है।

सुपारी है सेहत के लिए फायदेमंद


R. V. आयुर्वेद अस्पताल मुंबई के डॉक्टर अव्हाड गोरक्षनाथ सेठ का कहना है कि सुपारी सेहत के लिए फायदेमंद है। पान के साथ इसका इस्तेमाल करने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है। मुंह में ताजगी आती है। इसके सेवन से मुंह में चिकनाहट आती है, जो कि फायदेमंद है। वहीं उन्होंने आगे बताया कि सुपारी के सेवन से मुह में बन रहे कफ से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं यह छालों के लिए भी किसी रामबाण से कम नहीं है। सुपारी के सेवन ठंडक मिलती है। इससे छालों में होने वाले दर्द से आराम मिलता है।

Diabetes: इंसुलिन के फूल-पत्ते और जड़ से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर, ऐसे करें सेवन

दांत दर्द ठीक करे

वहीं ये भी कहा जाता है कि सुपारी दांतों से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने की क्षमता रखती है। दरअसल, सुपारी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में एक एनाल्जेसिक के रूप में काम कर सकते हैं। ऐसे में जिन लोगों को दांत में दर्द रहता है, उनके लिए सुपारी का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।