Tahira Kashyap Breast Cancer: ताहिरा कश्यप दोबारा हुईं ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

Tahira Kashyap Breast Cancer: एक्टर आयुष्मान खुराना पत्नी और फिल्ममेकर-ऑथर ताहिरा कश्यप दोबारा ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो गईं हैं। साल 2018 में उन्होंने कैंसर से लंबी लड़ाई करके जंग जीती थी। लेकिन अब फिर से कैंसर की चपेट में आ गईं है। हर साल कैंसर के लाखों नए मरीज सामने आते हैं। आइये जानते हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण और क्य हैं बचाव के तरीके

अपडेटेड Apr 07, 2025 पर 2:45 PM
Story continues below Advertisement
Tahira Kashyap Breast Cancer: कैंसर ठीक होने के बाद भी रेगुलर स्क्रीनिंग और डॉक्टर की दी गई दवाइयों और सलाह का पालन करना चाहिए।

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। हालांकि इसका इलाज संभव है लेकिन फिर भी हर लाखों लोगों की मौत कैंसर के वजह से होती है। कई बार कैंसर के मरीज ठीक होने के बाद फिर से इसके शिकार हो जाते हैं। इसबीच कुछ ऐसा ही मामला बॉलीवुड से आया है। : एक्टर आयुष्मान खुराना पत्नी और फिल्ममेकर-ऑथर ताहिरा कश्यप दोबारा ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो गईं हैं। साल 2018 में उन्होंने कैंसर से लंबी लड़ाई करके जंग जीती थी। लेकिन अब फिर से कैंसर की चपेट में आ गईं है। साल 2018 में ताहिरा को स्टेज जीरो का ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। ऐसे में कैंसर से जुड़े लक्षण और बचाव के तरीके जानना बेहद जरूरी है।

ताहिरा को जब जीरो स्टेज का कैंसर था तब वो इलाज के बाद ठीक हो गईं थीं। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर से एक लंबी लड़ाई लड़ी थी। और वह उस समय पर अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट्स अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं। अब 7 साल बाद दोबारा ताहिरा को इस मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण


दुनिया में कई तरह के कैंसर हैं। जिसमें महिलाओं में होने वाले कैंसर में ब्रेस्ट कैंसर बेहद कॉमन है। लगातार इसके मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं। यह सबसे ज्यादा महिलाओं को अपनी चपेट में लेता है। कैंसर का इलाज शुरुआती स्टेज में संभव है, लेकिन स्टेज तीन और चार में पहुंच जाने पर इसका इलाज शुरू करना और इससे उबर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। यह ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं और पुरुषों दोनों में हो सकता है। ब्रेस्ट कैंसर की पहचान करना आसान है। हेल्थ से जुड़े जानकारों का कहना है कि स्तन (Breast) में या बगल में गांठ महसूस होती है तो फौरन इसकी जांच कराएं। इसमें आमतौर पर दर्द नहीं होता है। हालांकि, सभी गांठें कैंसर नहीं होतीं, फिर भी जांच जरूर कराएं, ताकि मालूम हो सके कि ये कैंसर है या नहीं।

इन लक्षणों को भी न करें इग्नोर

1 - स्तन के आकार या आकृति में बदलाव होने पक इसे इग्नोर न करें। फौरन डॉक्र से संपर्क करें।

2 - इसके अलावा, त्वचा का लाल होना, गड्ढे पड़ना, ब्रेस्ट की स्किन नारंगी के छिलके जैसी दिखना, स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

3 - कई बार ब्रेस्ट कैंसर होने पर निप्पल से स्राव होता है। इसमें खिंचाव आना, स्राव खून या अन्य तरल पदार्थ हो, तो यह गंभीर बात है।

4 - अगर ब्रेस्ट में दर्द लंबे समय तक हो और इसका संबंध पीरियड्स से न हो तो चेकअप जरूर कराएं। बगल में सूजन या बढ़े हुए लिम्फ नोड्स ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपाय

ब्रेस्ट कैंसर समेत तमाम गंभीर बीमारियों से बचने के लिए डाइट का हेल्दी और संतुलित होना बेहद जरूरी है। इससे आप लंबी और स्वस्थ जिंदगी जी सकते हैं। अपनी डाइट में ताजे फल, सब्जियां, प्रोटीन और अनाज को जरूर शामिल करें। शारीरिक तौर पर खुद को एक्टिव रखें। इसके लिए रोजाना योग या एक्सरसाइज करें।

इन चीजों से रहें कोसों दूर

इसके अलावा ज्यादा शुगर, फैट वाली चीजें, फास्ट फूड, तली-भुनी चीजों, प्रोसेस्ड मीट, और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से से दूर रहें। इसके अलावा ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को टालने के लिए स्मोकिंग और अल्कोहल पीने की आदतों से दूरी बनाएं।

ब्रेस्ट फीडिंग

स्तनपान कराने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। स्तनपान कराने से हार्मोन एस्ट्रोजन का स्तर कम होता है, जिससे स्तन कैंसर कोशिकाओं का विकास कम होता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Health Tips: गेहूं का आटा है बीमारी की जड़, इस मिक्स आटे से शरीर होगा फौलादी, जानें कैसे करें सेवन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।