Thyroid Problem: थायराइड को कंट्रोल करने के लिए इन सुपरफूड्स का करें सेवन, दवा की हो जाएगी छुट्टी, फौरन मिलेगा आराम

Thyroid Control: आजकल दुनिया में थायराइड के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ये बीमारी शरीर का वजन बढ़ने और हार्मोंस में गड़बड़ी होने की वजह से होती है। ऐसे में थायराइड के लक्षणों से बचने के लिए कुछ सुपरफूड्स का सेवन कर सकते हैं। इससे दवाओं की छुट्टी हो जाएगी। जल्द ही आराम मिलेगा

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 4:40 PM
Thyroid Control: थायराइड को कंट्रोल करने के लिए सोया और डेयरी प्रोडक्ट्स काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

पिछले कुछ सालों में थायराइड (Thyroid) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वजन बढ़ने और हार्मोंस में गड़बड़ी होने पर थायराइड की समस्या बढ़ने लगती है। अक्सर उम्र के साथ महिलाओं में थायराइड बढ़ने या कम होने की समस्या ज्यादा होती है। थायरॉइड दो तरह का होता है। जिसमें हाइपरथायरॉइडिज्म और हाइपोथायरॉइड शामिल है। गर्दन के पास तितली के आकार की एक ग्रंथी होती है, जिसे थायराइड (Thyroid) ग्रंथी कहते हैं। इससे निकलने वाले हार्मोन्स से दिल, दिमाग और शरीर के अन्य अंगों को सही तरीके से चलाने में मदद मिलती है। लेकिन इस हार्मोन के असंतुलन की वजह से थायराइड की समस्या हो सकती है।

थायराइड में हाथ पैरों का कांपना, बहुत ज्यादा पसीना आना, घबराहट और चिड़चिड़ापन, बालों का झड़ना और पतला होना, मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी रहना, दिल की धड़कनें तेज होना, नींद में कमी आना, भूख ज्यादा लगना, वजन कम होना और महिलाओं के पीरियड्स में अनियमितता आदि जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अगर आप थायराइड के मरीज हैं और रोजाना सुबह दवा नहीं खाना चाहते, तो डाइट में कुछ बदलाव करके इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

थायराइड को कंट्रोल करने के लिए इन चीजों का करें सेवन


डेयरी प्रोडक्ट्स

थायराइड के मरीज को डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल करना चाहिए। दूध, दही, पनीर और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को भरपूर कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स और दूसरे पोषक तत्व मिलते रहते हैं।

मुलेठी

थायराइड को कंट्रोल करने के लिए मुलेठी भी खा सकते हैं। मुलेठी में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसे खाने से थकान और कमजोरी की समस्या दूर होती है। आपको किसी भी रूप में मुलेठी खानी चाहिए।

आंवला

आंवला में विटामिन C की मात्रा अधिक पाई जाती है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। इसको खाने से बालों का झड़ना, कमजोर होना, आदि समस्याएं खत्म हो जाती हैं और बाल काले और घने होते हैं। आंवले को खाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।

सोयाबीन

थायराइड के मरीज को खाने में सोयाबीन भी खाना चाहिए। सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन खा सकते हैं। इससे हार्मोन बैलेंस करने में मदद मिलती है। सोया प्रोडक्ट से आयोडीन की मात्रा को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

कच्चा नारियल

थायराइड होने पर डाइट में नारियल भी शामिल करना चाहिए। कच्चा नारियल खा सकते हैं। नारियल खाने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। इससे थायराइड कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: इस पेड़ की पत्तियां जहां कहीं भी मिल जाएं फौरन चबा लें, डायबिटीज शरीर छोड़कर भागेगी दूर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।