Uric Acid: आज का वर्तमान लाइफस्टाइल में यूरिक एसिड का बढ़ जाना आम बात है। यूरिक एसिड बढ़ जाने से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाने पर शरीर में जोड़ों का दर्द, सूजन और किडनी में पथरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। अगर ये बढ़ जाता है तो व्यक्ति को काफी तकलीफ होता है। ऐसे में कुछ जरूरी उपाय को अपनाकर समय रहते यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखा जाए।
कुछ घरेलू ड्रिंक और आसान उपायों की मदद से इसे कम किया जा सकता है। ये उपाय ना सिर्फ यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करते हैं बल्कि किडनी और जोड़ों को भी स्वस्थ बनाए रखते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में
ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट शरीर में यूरिक एसिड और सूजन को कम करने में मदद करता है। अगर इसे रोजाना पिने से मेटाबॉलिज्म को बेहतर होत है साथ ही ये किडनी को भी स्वस्थ रखता है। ग्रीन टी यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालकर गाउट जैसी समस्याओं से बचाव करता है।
खीरे का रस शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। इसमें हल्का क्षारीय गुण होने के कारण यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और डिटॉक्स करने वाले तत्व किडनी को बेहतर तरीके से काम करने में सहायक होते हैं और सूजन जैसी समस्याओं से राहत दिला सकते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिटिक एसिड शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। अगर इसे पानी में मिलाकर पिया जाए तो यह शरीर को डिटॉक्स करता है। ये पीएच बैलेंस बनाए रखने में सहायक होता है। यह सब मिलकर यूरिक एसिड का स्तर नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
खाली पेट नींबू पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और किडनी की सेहत को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद तत्व यूरिक एसिड को संतुलित करने में सहायक होते हैं, जिससे जोड़ों की तकलीफ और पथरी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
यूरिक एसिड को कंट्रोल में लाने के लिए रोजाना दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं ताकि यूरिक एसिड पेशाब के जरिए आसानी से बाहर निकल सके। ये आपके शरीर को हाइड्रेट रखने और किडनी को साफ करने में मदद करती हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।