आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। फिटनेस, डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अब महज ट्रेंड नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है। ऐसे में लोग अपने खाने-पीने की आदतों में भी बदलाव कर रहे हैं और देसी व नेचुरल विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं। जहां अब तक गाय और भैंस के दूध को हेल्दी माना जाता रहा, वहीं अब ऊंटनी का दूध भी तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है। खासकर डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए यह दूध किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें मौजूद हाई प्रोटीन और कम लैक्टोज की मात्रा ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है।
यही वजह है कि सेहत के प्रति जागरूक लोग अब इस खास दूध को अपनी डेली डाइट में शामिल करने लगे हैं। अगर आप भी अपनी लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी और असरदार जोड़ना चाहते हैं, तो ऊंटनी का दूध एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
ऊंटनी के दूध में कम मात्रा में लैक्टोज और हाई प्रोटीन पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। एक रिसर्च में पाया गया कि यदि कोई व्यक्ति रोजाना लगभग 500ml ऊंटनी का दूध पीता है, तो उसके शुगर लेवल में साफ फर्क देखने को मिलता है।
इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत
इस दूध में एंटीऑक्सीडेंट्स और लैक्टोफेरिन जैसे तत्व भरपूर होते हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं, जिससे इंफेक्शन और बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
ब्रेन पावर बढ़ाने में भी मददगार
ऊंटनी का दूध दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें मौजूद प्रोटीन ब्रेन सेल्स की ग्रोथ में मदद करते हैं। नियमित सेवन से मेमोरी पावर बढ़ती है और सोचने-समझने की क्षमता भी तेज हो जाती है।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी उपयोगी
ऊंटनी का दूध ना सिर्फ डायबिटीज बल्कि टीबी, पीलिया, दमा और एनीमिया जैसी बीमारियों में भी राहत देता है। बुजुर्गों के लिए यह दूध इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को एक्टिव बनाए रखने में मददगार होता है।
कैंसर से बचाव में भी असरदार
इस दूध में मौजूद लेक्टोफेरिन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर को तैयार करता है। रिसर्च में भी ये माना गया है कि इसका नियमित सेवन शरीर में कैंसर कोशिकाओं के फैलाव को रोक सकता है।
रेगिस्तान से शहरों तक पहुंच
पहले ये दूध सिर्फ राजस्थान जैसे रेगिस्तानी इलाकों तक सीमित था, लेकिन अब इससे बने 25 से अधिक प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध हैं। इसमें मिठाई से लेकर हेल्थ ड्रिंक तक शामिल हैं।
फैट और कैलोरी भी कंट्रोल में
ऊंटनी का दूध लो फैट और लो कैलोरी होता है, जिससे वजन नियंत्रण में भी मदद मिलती है। ये उन लोगों के लिए आदर्श है जो हेल्थ को लेकर सजग हैं।
ऊंटनी का दूध बाकी डेयरी उत्पादों की तुलना में पचाने में आसान होता है। यही वजह है कि ये एलर्जी वाले लोगों के लिए भी एक बेहतर विकल्प बन सकता है।
ऊंटनी का दूध आज एक नेचुरल सुपरफूड के रूप में उभर रहा है, जो न सिर्फ ब्लड शुगर बल्कि शरीर के कई दूसरे हिस्सों पर भी सकारात्मक असर डालता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।