Vastu Tips: गलत जगह रखी दवाइयां बन सकती हैं जहर, जानें किन 4 स्थानों पर भूलकर भी न करें स्टोर

Vastu Tips: दवाइयों को सही जगह पर रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि रसोई, बाथरूम, फ्रिज के ऊपर या बेड के पास रखने से उनका असर कम हो सकता है। नमी, तापमान परिवर्तन और गर्मी दवाओं को जल्दी खराब कर सकते हैं। दवाइयों को ठंडी, सूखी और बच्चों की पहुंच से दूर जगह पर रखना सबसे सुरक्षित होता है

अपडेटेड Feb 27, 2025 पर 5:53 PM
Story continues below Advertisement
Vastu Tips: दवाइयां रखने की सही जगह कौन-सी है?

दवाइयां हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुकी हैं। सिरदर्द से लेकर सर्दी-खांसी तक, हर छोटी-बड़ी बीमारी के लिए हम दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दवाइयों को सही जगह पर रखना भी उतना ही जरूरी है जितना सही समय पर उन्हें लेना? अक्सर लोग अपनी सुविधा के हिसाब से इन्हें कहीं भी रख देते हैं—रसोई में, बेड के पास, बाथरूम में या फिर फ्रिज के ऊपर। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है? गलत जगह पर रखी गई दवाइयां जल्दी खराब हो सकती हैं, उनकी प्रभाव घट सकता है

और कभी-कभी तो वे सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकती हैं। तो चलिए, जान लेते हैं कि किन-किन जगहों पर दवाइयां रखना आपके लिए हानिकारक हो सकता है और क्यों

 रसोई में दवाइयां न रखें


अक्सर लोग सहूलियत के लिए दवाइयों को रसोई में रख देते हैं, लेकिन ये आदत गलत है।

वास्तु के अनुसार, रसोई में दवाइयां रखने से घर में नेगेटिव ऊर्जा का संचार होता है और परिवार के सदस्यों के बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

रसोई का तापमान घर के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक रहता है, जिससे दवाइयों का असर कम हो सकता है।

यहां नमी भी अधिक होती है, जिससे दवाइयां जल्दी खराब हो सकती हैं।

बाथरूम में दवाइयां स्टोर करना

कुछ लोग दवाइयों को समय पर लेने की आदत डालने के लिए उन्हें बाथरूम में रख देते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है।

बाथरूम में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहता है, जिससे दवाइयों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

पानी के संपर्क में आने से दवाइयों की प्रभाव कम हो सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में दवाइयां रखने से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

फ्रिज के ऊपर दवाइयां रखना नुकसानदायक

कई लोग अपनी सुविधा के चलते फ्रिज के ऊपर दवाइयां रख देते हैं, लेकिन ये आदत गलत साबित हो सकती है।

फ्रिज के बाहरी हिस्से, खासतौर पर ऊपरी सतह, कई बार गर्म हो जाती है।

यह गर्मी दवाइयों के असर को कम कर सकती है और वे जल्दी खराब हो सकती हैं।

यदि दवाइयां लंबे समय तक गर्म स्थान पर रखी जाती हैं, तो उनकी रासायनिक संरचना भी प्रभावित हो सकती है।

बेड के सिरहाने दवाइयां रखना खतरनाक हो सकता है

कुछ लोग रात में दवा लेना न भूलें, इसलिए उन्हें अपने बेड के सिरहाने रख लेते हैं। लेकिन ये आदत सही नहीं है।

बेडरूम वह स्थान होता है जहां आप पूरे दिन की थकान के बाद आराम करते हैं। यहां दवाइयां रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है।

नींद में गलती से गलत दवा लेने का खतरा भी बढ़ सकता है, जिससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

दवाइयां रखने की सही जगह कौन-सी है?

अब सवाल उठता है कि दवाइयों को कहां रखना सबसे सही होगा?

दवाइयां हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखनी चाहिए, जहां सीधी धूप न पड़े।

इन्हें बच्चों की पहुंच से दूर किसी बंद बॉक्स में स्टोर करना सबसे अच्छा रहता है।

यदि कोई विशेष दवा है जिसे ठंडे स्थान पर रखने की जरूरत है, तो उसे फ्रिज के अंदर निर्देशानुसार स्टोर करें, लेकिन सामान्य दवाओं को वहां न रखें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Chyura Fruit: कुदरती पहाड़ी च्यूरा फल किसी वरदान से कम नहीं, जोड़ों में दर्द और स्किन एलर्जी का है रामबाण इलाज, जानिए अन्य फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।