World Kidney Day 2024: BP और शुगर के मरीज इन बातों का रखें ध्यान, किडनी कभी नहीं होगी खराब, आज से ही अपनाएं ये आदतें

World Kidney Day 2024: हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को वर्ल्ड किडनी डे के रूप में मनाया जाता है। इस बार 14 मार्च को विश्व किडनी दिवस है। किडनी हमारे शरीर की छन्नी है जो शरीर में बने टॉक्सिन पदार्थ को छानकर बाहर निकालने का काम करती है। किडनी बहुत जल्दी खराब नहीं होती लेकिन आपकी कुछ खराब आदतों की वजह से यह जल्दी खराब हो सकती है

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 9:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
World Kidney Day 2024: डायबिटीज को नजरअंदाज करने पर किडनी फेल हो सकती है।

World Kidney Day 2024: शरीर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए सभी अंगों को एकदम फिट रहना चाहिए। हार्ट, लिवर, लंग्स और किडनी शरीर के पूरे सिस्टम को चलाने में मदद करते हैं। इनमें से एक भी अंग अगर बीमार पड़ जाए तो सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए किडनी (Kidney) का खास तौर से ध्यान दिया जाता है। हर साल मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को वर्ल्ड किडनी डे के रूप में मनाया जाता है। इस बार 14 मार्च को विश्व किडनी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन लोगों को जागरुक किया जाता है कि शरीर के लिए किडनी कितनी जरूरी है और इसे कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है?

किडनी (Kidney) हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। किडनी के बिना ज्यादा दिनों तक जीवन नहीं टिक सकता है। हम जो चीजें खाते हैं, वे सब पेट में पचने के दौरान तरह-तरह के पोषक तत्वों के साथ-साथ बेहिसाब हानिकारक रसायन भी रिलीज करते हैं। इन हानिकारक रसायनों को शरीर से बाहर निकालना जरूरी होता है। वरना हमारे शरीर के अंदर जहर भर जाएगा। यही काम किडनी का है। कुल मिलाकर यह एक फिल्टर का काम करती है। खराब तत्वों को छानकर शरीर से बाहर कर देती है।

किडनी दिवस का इतिहास और थीम


विश्व किडनी दिवस साल 2006 में मनाया गया था। उस समय इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन ने विश्व किडनी दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों के बीच किडनी से जुड़ी बीमारियों और उनके सही इलाज को लेकर जागरूकता फैलाना है। इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन हर साल किडनी दिवस के लिए एक खास थीम तय करती है। इस साल विश्व किडनी दिवस की थीम ‘सभी के लिए किडनी स्वास्थ्य (Kidney Health for All)’ है।

डायबिटीज से किडनी पर पड़ता है असर

शुगर की बीमारी का सबसे खतरनाक असर किडनी पर पड़ता है। इसकी वजह से किडनी काम करना बिल्कुल बंद कर सकती हैं। दरअसल, जब ब्लड शुगर हाई लेलवल पर रहता है तो गुर्दों की नसों को नुकसान पहुंचने लगता है। इससे किडनी फंक्शन कम हो जाता है। फिर खून से अपशिष्ट पदार्थ निकल नहीं पाते और किडनी में टॉक्सिन भर जाते हैं। इसी बीमारी को डायबिटिक किडनी डिजीज कहा जाता है। इस बीमारी से बचने के लिए हमेशा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहिए।

हेल्दी लाइफस्टाइल

किडनी को हेल्दी रखना है तो नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए। खासतौर से कमर पर ज्यादा फैट जमा नहीं होना चाहिए। इससे क्रॉनिक किडनी डिजीज से बचा जा सकता है। आप रोजाना थोड़ी वॉक, रनिंग, साइकिलिंग और डांस जैसी कोई भी एक्टिविटी कर सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखें

हाई ब्लड प्रेशर भी किडनी को खराब कर सकता है। इसलिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल जरूर रखें। हमेशा ब्लड प्रेशर की जांच करते रहें और नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें। अगर बीपी हाई है तो डाइट भी हेल्दी रखें।

हेल्दी डाइट लें

किडनी को स्वस्थ रखना है तो हेल्दी डाइट लेना चाहिए। इसके लिए लो सोडियम, पोटेशियम फास्फोरस वाला भोजन खाएं। किडनी को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से बचें। ताजा और लो सोडियम वाली सब्जियां जैसे फूलगोभी, ब्लूबेरी, मछली और साबुत डाइट में शामिल करें।

Garlic for Diabetes: ब्लड शुगर कंट्रोल करता है भुना हुआ लहसुन, ऐसे करें सेवन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।