Stocks in news: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में रहेगी हलचल, बनी रहे नजर

IT हार्डवेयर PLI स्कीम के लिए 14 कंपनियों को मंजूरी मिली है। Dixon Tech, Optiemus Infracom को PLI का फायदा मिलेगा

अपडेटेड Jul 02, 2021 पर 11:26 AM
Story continues below Advertisement

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।


DIXON TECH, OPTIEMUS INFRACOM पर फोकस

IT हार्डवेयर PLI स्कीम के लिए 14 कंपनियों को मंजूरी मिली है। Dixon Tech, Optiemus Infracom को PLI का फायदा मिलेगा । IT हार्डवेयर की PLI स्कीम में  7,325 करोड़ का फायदा मिलेगा।


LUPIN पर फोकस

US FDA से Solosec दवा की sNDA को मंजूरी मिली है। sNDA यानी Supplemental New Drug Application को मंजूरी मिली है। कंपनी कम खर्च के साथ फिर दवा लॉन्च कर सकती है।


HERO MOTO पर फोकस


जून में Hero Moto ने  4 लाख 69 हजार Bikes बेची।  अनुमान से बेहतर  बिक्री रही और बिक्री में करीब 4% का इजाफा हुआ है।

EICHER MOTORS पर फोकस

Eicher Motors की Royal Enfield Sales 13 फीसदी बढ़ी है।

AUROBINDO पर फोकस

Eugia Pharma को Unit-4 ट्रांसफर करने की मंजूरी मिली है। Eugia Pharma कंपनी की Wholly Owned Subsidiary है । बोर्ड ने Unit-4 ट्रांसफर के लिए 1314 करोड़ रुपये कीमत तय की है। कंपनी  Injectable बिजनेस को एक छत के नीचे लाना चाहती है।


NCC पर फोकस

जून में कंपनी को 2149 करोड़ के ऑर्डर मिले है।

NMDC पर फोकस

जून में बिक्री 24.8 लाख  टन से बढ़कर 31.8 लाख टन रही है जबकि जून में उत्पादन 25.2लाख टन से बढ़कर 29.8 लाख टन पर पहुंच गया है।

COAL INDIA: JUNE DATA

उत्पादन 2 फीसदी बढ़कर 4 करोड़ टन रही है जबकि ऑफटेक 23 फीसदी बढ़कर 4.17 करोड़ टन हो गई है।

COFORGE पर फोकस

फंड जुटाने के लिए 6 जुलाई को बोर्ड बैठक होगी।

SAGAR CEMENT पर फोकस

1 शेयर को 5 में Spilt करने को मंजूरी मिली है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।