राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना, एक माह के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोच नोच कर माल डाला

सिरोही के सरकारी अस्पताल के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र महात्मा ने बताया कि रात को 3 बजे सूचना मिली कि एक बच्चा वॉर्ड से लापता हो गया और अब उसका शव मिला है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। राजस्थान में आवारा कुत्तों द्वारा केवल एक माह के बच्चे को मार डालने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है

अपडेटेड Feb 28, 2023 पर 10:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना, एक माह के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोच नोच कर माल डाला

राजस्थान के सिरोही के सरकारी अस्पताल से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। राजस्थान में आवारा कुत्तों द्वारा केवल एक माह के बच्चे को मार डालने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिरोही के सरकारी अस्पताल के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस घटना की सूचना दी थी। अस्पताल के वार्ड से बच्चे के गायब होने की सूचना मिली थी।

अस्पताल के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी घटना की सूचना

सिरोही के सरकारी अस्पताल के कार्यवाहक ने इस घटना की सूचना दी है। सिरोही के सरकारी अस्पताल के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र महात्मा ने बताया कि रात को 3 बजे सूचना मिली कि एक बच्चा वॉर्ड से लापता हो गया और अब उसका शव मिला है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके आगे डा. विरेंद्र महात्मा ने कहा कि फूटेज देखने के बाद कुछ बताया जा सकता है। अस्पताल के पीएमओ आएंगे और जांच होगी। अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

VIDEO: हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना, 4 साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला, देखें खौफनाक वीडियो


हैदराबाद में सामने आया था कुत्तों का आतंक

बता दें कि अभी एक हफ्ते पहले ही हैदराबाद से भी ठीक इसी तरह की घटना सामने आई थी। हैदराबाद में एक चार चाल के मासूम को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला था। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद भी हो गई थी। आवारा कुत्तों का झुंड बच्चे को तब तक नोचता रहा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। बता दें कि बीते कुछ दिनों के अंदर देश के कई सारे हिस्सों से कुत्तों के इस तरह के हमले की घटनाएं सामने आई हैं। दो हफ्ते पहले गुजरात के सूरत में आवारा कुत्तों के हमले में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। इससे पहले जनवरी में बिहार के आरा में एक आवारा कुत्ते के काटने के बाद 80 से भी ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। वहीं यूपी के सहारनपुर जिले में भी आवारा कुत्ते के काटने से एक सात साल के लड़के की मौत हो गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।