Aadhaar Kendra: UIDAI ने इसरो से किया समझौता, आधार यूजर्स को मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी सुविधा

Aadhaar Kendra: UIDAI ने इसरो के साथ एक समझौता किया है। जिसके तहत आधार यूजर्स को अब आधार केंद्र ढूंढ़ना आसान हो जाएगा

अपडेटेड Jul 17, 2022 पर 1:52 PM
Story continues below Advertisement
अब आधार केंद्र ढूंढने में कोई परेशानी नहीं होगी!

Aadhaar Kendra: आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारत के नागरिकों के लिए बेहद अहम दस्तावेजों में से एक है। लिहाजा से अपडेट रखना बेहद जरूरी है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India - UIDAI) लोगों की सहूलियत के लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराती रहती है। हाल ही में UIDAI ने इसरो के साथ एक समझौते पर साइन किया है। इसका फायदा सीधा आधार यूजर्स को मिलेगा और आधार केंद्र का आसानी से पता लगा सकते हैं।

UIDAI ने की इसरो से डील

आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI ने इसरो के साथ मिल कर लोकेशन ट्रैक करने के लिए एक डील किया है। इसके बाद आप अपने घर के आस-पास के आधर केंद्र का पता लगा सकते हैं। बता दें कि इसरो, यूआईडीएआई और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इस समझौते के बाद देश के किसी भी इलाके में अपने घर पर बैठ कर आसानी से आसपास के आधार केंद्र की जानकारी हासिल कर सकते हैं।


आधार ने ट्वीट कर दी जानकारी

आधार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि आधार कार्ड की लोकेशन हासिल करने के लिए NRSC, ISRO और UIDAI ने मिलकर एक भुवन आधार पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के कुल तीन फीचर्स है। इस पोर्टल के जरिए आप आधार सेंटर की ऑनलाइन जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको आधार केंद्र पहुंचने तक का रास्ता भी पोर्टल में बताया जाएगा। इतना ही नहीं इसमें दूरी की भी जानकारी दी जाएगी।

Traffic Rules in India: चप्पल और सैंडल पहनकर चलाई बाइक तो होगा जुर्माना, जानिए कितने रुपये का होगा चालान

जानिए कैसे मिलेगा लोकेशन

1. इस पोर्टल को यूज करने के लिए सबसे पहले आपको https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर विजिट करना होगा।

2. इसके बाद आप आधार केंद्र की जानकारी हासिल करने के लिए Centre Nearby ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां आपको केंद्र की लोकेशन मिल जाएगी।

3. दूसरा तरीका है Search by Aadhaar Seva Kendra ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आधार केंद्र का नाम दर्ज करना होगा। फिर केंद्र की जानकारी आपको मिल जाएगी।

4. इसके अलावा आप Search by PIN Code के जरिए भी अपने आसपास के आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

5. आखिरी ऑप्शन हैं State-wise Aadhaar Seva Kendra ऑप्शन को चुनकर राज्य के सभी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त करना है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 17, 2022 1:52 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।