Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JUNE 20, 2022 / 7:02 PM IST

Agnipath protests LIVE updates: तीनों सेना प्रमुख कल PM मोदी से करेंगे मुलाकात, अग्निपथ योजना की देंगे जानकारी

Agnipath Scheme protests: अग्निपथ के विरोध के मद्देनजर सोमवार को करीब 530 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। रेल मंत्रालय ने कहा कि इनमें 348 पैसेंजर ट्रेनें और 181 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। चार मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें और छह पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दी गईं

Agnipath protests LIVE updates: कई राज्यों में चल रहे अग्निपथ विरोध प्रदर्शन (Agnipath Protests) और भारत बंद (Bharat Bandh) के आह्वान के बीच पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली-नोएडा के रास्ते में बड़े ट्रैफिक जाम की जानकारी मिली है, जहां धारा 144 लागू की गई है। गुड़गांव में दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस की तरफ से सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है।

बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश

तीनों सेना प्रमुख कल PM मोदी से करेंगे मुलाकात
तीनों सेना प्रमुख कल PM मोदी से करेंगे मुलाकात
JUNE 20, 2022 / 6:52 PM IST

तीनों सेना प्रमुख कल PM मोदी से करेंगे मुलाकात

भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख 21 जून को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से अलग से मिलने वाले हैं और उन्हें अग्निपथ भर्ती योजना के बारे में जानकारी देंगे। सरकारी सूत्रों ने ANI को बताया कि सेना प्रमुख कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग से मुलाकात करेंगे और उन्हें अग्निपथ योजना के बारे में जानकारी देंगे।

    JUNE 20, 2022 / 4:51 PM IST

    PM मोदी का युवाओं को संदेश

    बेंगलुरू पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना अग्निपथ योजना का नाम लिए युवाओं को एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार ने पिछले आठ साल में स्पेस और डिफेंस सेक्टर को युवाओं के लिए खोल दिया है।

      JUNE 20, 2022 / 1:35 PM IST

      Delhi traffic updates: अग्निपथ विरोध और कांग्रेस प्रदर्शन के बीच राजधानी के इन रास्तों पर आज जाने से बचें

      राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के कुछ हिस्सों में सोमवार को अलग-अलग रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) लगा है। क्योंकि कांग्रेस (Congress Protest) पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता सैन्य भर्ती योजना अग्निपथ (Agnipath Protest) के साथ-साथ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ का विरोध कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

        JUNE 20, 2022 / 1:30 PM IST

        बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट बंद

        अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को भारत बंद के आह्वान को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने 20 जिलों में इंटरनेट सर्विस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। ऑनलाइन मीडिया के मुताबिक, 17 जून से 12 जिलों में इंटरनेट पहले से ही बंद था और राज्य सरकार ने आठ और जिलों को इसमें जोड़ने का फैसला किया है।

        गृह विभाग के एक अधिकारी ने दावा किया, "इंटरनेट सर्विस बंद करने के पॉजिटिव नतीजे मिले हैं और बिहार में हिंसक घटनाओं में भारी कमी आई है। आंदोलनकारी और असामाजिक तत्व राज्य में अफवाहें फैलाने में विफल रहे हैं।"

          JUNE 20, 2022 / 1:22 PM IST

          Hindustan Times के मुताबिक, कांग्रेस के तीन विधायकों समेत 51 प्रदर्शनकारियों को सिंघू बॉर्डर पर गिरफ्तार किया गया है।

            JUNE 20, 2022 / 12:32 PM IST

            Agnipath Protests: अब तक 539 ट्रेनें रद्द

            • - 181 मेल एक्सप्रेस और 348 पैसेंजर ट्रेनें रद्द
            • - आंशिक रूप से रद्द: 04 मेल एक्सप्रेस 06 पैसेंजर ट्रेन
            • - डायवर्ट: अभी कोई नहीं
            • - कुल प्रभावित ट्रेनें : 539
              JUNE 20, 2022 / 12:17 PM IST

              181 मेल एक्सप्रेस और 348 यात्री ट्रेनें रद्द

              रेल मंत्रालय ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे प्रदर्शन के कारण 181 मेल एक्सप्रेस और 348 यात्री ट्रेनें रद्द हुई हैं। 4 मेल एक्सप्रेस और 6 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से अभी रद्द हैं। कोई भी डायवर्ट ट्रेन नहीं है।

                JUNE 20, 2022 / 12:15 PM IST

                प्लेटफॉर्म टिकट बंद

                तमिलनाडु: PRO चेन्नई डिवीजन ने बताया कि प्रस्तावित भारत बंद को ध्यान में रखते हुए और यात्रियों की सुरक्षा की रक्षा के लिए, अगले आदेश तक, दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन के सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट देने बंद है।

                  JUNE 20, 2022 / 11:26 AM IST

                  कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण दिल्ली के इन इलाकों में यातायात रहेगा प्रभावित

                  सेना में भर्ती संबंधी केंद्र की नई योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित ‘प्रतिशोध की राजनीति’ को लेकर पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के कारण सोमवार को मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात बाधित हो सकता है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से आज चौथे दिन पूछताछ कर रही है।

                  दिल्ली यातायात पुलिस ने सिलसिलेवार ट्वीट में लोगों को उन रास्तों की जानकारी दी, जो बंद रहेंगे। यातायात पुलिस ने कहा कि विशेष यातायात व्यवस्था के कारण, नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही बंद रहेगी।

                  ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि कृपया सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-प्वाइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन की ओर से जाने से बचें।

                  यातायात पुलिस ने यात्रियों को मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से भी सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जाने से बचने की सलाह दी है।

                    JUNE 20, 2022 / 10:51 AM IST

                    Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इस असर देश के कई इलाकों में पड़ रहा है। ट्रेनों को जलाने की भी खबरें सामने आ रही हैं। ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच इंडियन रेलवे ने प्रदर्शन को देखते हुए 20 जून को कई ट्रेनें कैंसल करने का फैसला किया है। IRCTC की वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को कुल 736 ट्रेनों को पूरी तरह से या आंशिक रूप से कैंसल कर दिया है। जिसमें 687 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसल कर दिया गया है। जबकि 49 ट्रेनों के आंशिक रूप से कैंसल किया गया है।

                      JUNE 20, 2022 / 10:30 AM IST

                      Agnipath Scheme Protest: नेवी में गए अग्निवीरों के पहले बैच की ट्रेनिंग 21 नवंबर से शुरू होगी। आर्मी की ट्रेनिंग दिसंबर और इंडियन एयरफोर्स की ट्रेनिंग दिसंबर अंत तक शुरू होगी। इस स्कीम के तहत नेवी में महिलाओं की भी नियुक्ति होगी।

                        JUNE 20, 2022 / 10:27 AM IST

                        Agnipath Scheme Protest: इस स्कीम के तहत आर्मी 1 जुलाई को रिक्रूटमेंट नोटिस औपचारिक तौर पर जारी किया जाएगा। नेवी 25 जून और इंडियन एयरफोर्स 24 जून को हायरिंग के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है।

                          JUNE 20, 2022 / 10:24 AM IST

                          महिंद्रा ने 20 जून को एक ट्वीट के जरिये कहा, “#Agneepath program को लेकर हो रही हिंसा से दुखी हूं। जब बीते साल योजना बनाई गई थी तो मैंने कहा था और फिर दोहराता हूं कि अनुशासित और कुशल अग्निवीर इससे पर्याप्त रूप से रोजगार योग्य बन जाएंगे। महिंद्रा ग्रुप ने ऐसे प्रशिक्षित, दक्ष युवा लोगों को भर्ती करने के अवसर का स्वागत किया है।”

                            JUNE 20, 2022 / 10:16 AM IST

                            Agnipath Scheme Protest: हायरिंग को लेकर ड्राफ्ट नोटिफिकेशन आज जारी होने वाला है. आर्मी देशभर में 83 रिक्रूटमेंट रैली करने वाली है. नेवी में इस स्कीम के जरिए पहली हायरिंग नवंबर में होगी

                              JUNE 20, 2022 / 10:12 AM IST

                              बाबा रामदेव ने कहा है कि अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले राष्ट्रद्रोह कर रहे हैं।

                                JUNE 20, 2022 / 10:11 AM IST

                                AgniPath Scheme Protest: कांग्रेस के कार्यकर्ता देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्विटर के जरिए कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी इनचार्ज कम्युनिकेशंस जयराम रमेश ने रविवार को इसकी जानकारी दी थी।

                                  JUNE 20, 2022 / 10:00 AM IST

                                  Agnipath Scheme protests: नौसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत पहली भर्ती इस साल नवंबर में होगी।

                                    JUNE 20, 2022 / 10:00 AM IST

                                    Agnipath Scheme protests: इस स्कीम के जरिए पहली बार सेना में महिला नाविकों की भर्ती होगी।

                                      JUNE 20, 2022 / 9:56 AM IST

                                      Agnipath Scheme protests: सेना में भर्ती की सरकार की नई योजना अग्निपथ स्कीम को लेकर देश भर में आज 20 जून को बंद का आह्वान किया गया है। राज्यों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है ताकि कानून व्यवस्था बरकरार रहे।

                                        JUNE 20, 2022 / 9:49 AM IST

                                        मनीकंट्रोल हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।