Agra Lucknow Expressway: इटावा के पास कार और डबल डेकर बस के बीच टक्कर, 7 की मौत, 45 यात्री घायल

Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के पास एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। डबल डेकर बस और कार के बीच भिडंत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकराकर गलत दिशा में चलई गई और सामने आ रही है। बस रायबरेली से दिल्ली जा रही थी

अपडेटेड Aug 04, 2024 पर 8:41 AM
Agra Lucknow Expressway Accident: सभी घायलों को सैफई यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है

उत्तर प्रदेश के इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रायबरेली से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस एक कार के बीच टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि डबल डेकर बस एक्सप्रेस-वे के नीचे 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया है। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं और चेसिस समेत पूरी कार सड़क से उछलकर एक्सप्रेस वे से नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। इसमें मां-बेटे की भी मौत हो गई है। वहीं बस में बैठे 3 लोगों की भी मौत हो गई है। बस में 45 लोग घायलों में से 5 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

गलत साइड से आ रही थी कार


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा शनिवार-रविवार रात करीब 1 बजे सैफई में उसराहार थाना क्षेत्र में हुआ। बस और कार की आमने-सामने टक्कर हुई है। कार गलत दिशा से आ रही थी। उसकी स्पीड धीमी थी, लेकिन बस तेज स्पीड में थी। एसएसपी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि बस चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। वह सामने से आ रही कार को देख नहीं पाया और टक्कर मार दी। बस रायबरेली से नई दिल्ली जा रही थी। जबकि कार सवार के कन्नौज के रहने वाले थे। वह राजस्थान में बालाजी के दर्शन करके लौट रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के लिए साइड से कट बना हुआ है। लेकिन कार के ड्राइवर ने आगे से न जाकर उसके पहले मोड दिया और गलत साइड से चलने लगे।

पुलिस ने दर्ज की FIR

फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज कर कर ली गई है। बता दें कि आए दिन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा होते रहते हैं। पिछले दिनों भी एक कार और बस की टक्कर हो गई थी। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

Weather Alert: दिल्ली में रविवार को होगी बारिश, देश के बाकी राज्यों का कैसा रहेगा मौसम का हाल, IMD का पूरा फोरकास्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।