बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब खतरनाक तूफान में बदल गया है। IMD ने बताया है कि चक्रवात मुरासू अब Severe Cyclonic Storm बन चुका है और आज आधी रात को आंध्र प्रदेश के तट पर लैंडफॉल करेगा।
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब खतरनाक तूफान में बदल गया है। IMD ने बताया है कि चक्रवात मुरासू अब Severe Cyclonic Storm बन चुका है और आज आधी रात को आंध्र प्रदेश के तट पर लैंडफॉल करेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह यह तूफान नेल्लोर से करीब 160 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में था और लगातार आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा है। इसकी रफ्तार करीब 22 किमी प्रति घंटा है।
कब और कहां होगा लैंडफॉल?
IMD का कहना है कि मुरासू आज रात 11:30 बजे से लेकर कल सुबह 4 बजे के बीच आंध्र प्रदेश के ओंगोल के पास, नेल्लोर से नरसापुर के बीच तट से टकराएगा। इस दौरान हवा की स्पीड 110 किमी तक पहुंच सकती है और झोंके 120 किमी प्रति घंटे तक जा सकते हैं।
किन राज्यों पर होगा असर?
तूफान का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश पर होगा। कोस्टल आंध्र और यनम में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 9 जिलों - नेल्लोर, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, गुंटूर समेत कई इलाकों में 75 से 120 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
ओडिशा में भी प्रशासन अलर्ट पर है। दक्षिणी ओडिशा के गंजम, गजपति, रायगडा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। राज्य सरकार ने 300 से ज्यादा डिजास्टर रिस्पॉन्स टीमों को तैनात कर दिया है और संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है। मछुआरों को 4 नवंबर तक समुद्र में न जाने को कहा गया है।
तमिलनाडु में चेन्नई और तिरुवल्लूर में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। तूफान की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट पर कल कई फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं, वहीं विजयवाड़ा, तिरुपति, विशाखापत्तनम में भी 19 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। तेलंगाना में भी खम्मम और नलगोंडा में तेज बारिश की चेतावनी है।
IMD भुवनेश्वर की डायरेक्टर मनोरमा मोहंती ने बताया कि ओडिशा में अगले 3 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होगी, लेकिन 5 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।