G-20 की बैठक से पहले कनाडा का चौंकाने वाला फैसला, एकाएक बंद कर दी भारत के साथ कारोबारी बातचीत

G-20 की बैठक से पहले कनाडा ने चौंकाते हुए भारत के साथ ट्रेड ट्रीटी को लेकर चल रही बातचीत को रोक दिया। शुक्रवार को कनाडा ने जब यह ऐलान किया तो इसने सभी को चौंका दिया क्योंकि करीब तीन महीने पहले मई में दोनों देशों ने इस साल इसे लेकर शुरुआती समझौते पर बात फाइनल करने का लक्ष्य रखा था

अपडेटेड Sep 02, 2023 पर 11:07 AM
ट्रेड ट्रीटी को लेकर भारत और कनाडा के बीच बातचीत ऐसे समय में बंद हुआ है, जब अगले ही हफ्ते कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडे (Justin Trudeau) G-20 की बैठक के लिए भारत आने वाले हैं।

G-20 की बैठक से पहले कनाडा ने चौंकाते हुए भारत के साथ ट्रेड ट्रीटी को लेकर चल रही बातचीत को रोक दिया। शुक्रवार को कनाडा ने जब यह ऐलान किया तो इसने सभी को चौंका दिया क्योंकि करीब तीन महीने पहले मई में दोनों देशों ने इस साल इसे लेकर शुरुआती समझौते पर बात फाइनल करने का लक्ष्य रखा था। दोनों ही देश भारत और कनाडा एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को लेकर वर्ष 2010 से ही बातचीत कर रहे हैं और अभी तक इस पर पटरी नहीं बैठ पाई है। पिछले साल फिर इसे लेकर औपचारिक रूप से बातचीत शुरू हुई थी।

G20 Summit के लिए दिल्ली में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था, पहली बार तैनात होंगे NSG के 'ब्लैक कैट' कमांडो

क्यों रुक गई इस व्यापारिक समझौते पर बातचीत

भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक समझौते को लेकर बातचीत बंद हो गई है। इसे लेकर कनाडा सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेड नेगोशिएशन्स काफी लंबा है और बहुत जटिल प्रक्रिया है। ऐसे में दोनों देशों के बीच चल रही इस बातचीत को इसलिए रोक दिया गया है ताकि यह तय किया जा सके कि इसमें कनाडा फिलहाल किस स्थिति में है। कनाडा में भारत के राजदूत संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को कनाडाई प्रेस को बताया कि कनाडा सरकार ने पिछले महीने में इस बातचीत को रोकने की मांग की थी लेकिन इसका कारण नहीं बताया था।

G20 Summit के दौरान दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? जानें सभी डिटेल्स


G-20 की बैठक से पहले अहम है ये फैसला

ट्रेड ट्रीटी को लेकर भारत और कनाडा के बीच बातचीत ऐसे समय में बंद हुए है, जब अगले ही हफ्ते कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडे (Justin Trudeau) जी-20 की बैठक के लिए भारत आने वाले हैं। जी20 की बैठक राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर को होगी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी थी कि जी-20 की बैठक से अलग भारत की योजना कनाडा समेत सभी देशों के साथ द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौता को लेकर बातचीत करने की है। कनाडा के साथ भारत की जो बातचीत चल रही थी, उसमें दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के उपायों के साथ किसी विवाद की स्थिति में निपटारे के लिए नियम-कायदे को लेकर चर्चा होनी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।