Air India ने 25 क्रू मेंबर्स को निकाल दिया काम से, 'सिक लीव' के चलते हुई बड़ी कार्रवाई

Air India Express News: एक दिन पहले सामने आया था कि क्रू मेंबर्स के एक साथ 'सिक लीव' पर जाने की वजह से एयर इंडिया को अपनी 80 से भी ज्यादा इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी। अब इस मामले में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अब कड़ा फैसला लिया है और केबिन क्रू के 25 मेंबर्स को काम से निकाल दिया है

अपडेटेड May 09, 2024 पर 9:07 AM
Story continues below Advertisement
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता के मुताबिक उड़ान रद्द किए जाने से प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड या किसी अन्य तारीख के लिए दूसरी फ्लाइट की पेशकश की जाएगी।

Air India Express News: एक दिन पहले सामने आया था कि क्रू मेंबर्स के एक साथ 'सिक लीव' पर जाने की वजह से एयर इंडिया को अपनी 80 से भी ज्यादा इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी। अब इस मामले में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अब कड़ा फैसला लिया है और केबिन क्रू के 25 मेंबर्स को काम से निकाल दिया है। सूत्रों से न्यूज एजेंसी एएनआई को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इस मामले में विमानन कंपनी इसे लेकर जल्द ही बयान जारी कर सकती है। इस मामले में सामने आया था कि केंद्रीय मंत्रालय उड़ानें रद्द करने को लेकर एयर इंडिया एक्स्प्रेस से रिपोर्ट मांगा था और सिविल एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए के निर्देशों के हिसाब से यात्रियों की सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा था।

Air India Express के एंप्लॉयीज क्यों गए थे 'सिक लीव' पर

कर्मचारियों ने एयरलाइन पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया था। इस संबंध में कर्मचारियों ने 26 अप्रैल को टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को पत्र भी लिखा था। इसमें कर्मचारियों ने लिखा के वित्त मंत्री के आश्वासन के बावजूद कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि उनको मिलने वाले जरूरी भत्ते भी बंद कर दिए गए हैं, जिनसे उनकी सैलरी काफी कम हो गई है।


एयर इंडिया ने क्या कहा?

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने इस मामले में बताया, 'हम घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने के लिए क्रू मेंबर्स से बातचीत कर रहे हैं। यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा को कम करने के लिए हमारी टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। हम इस परेशानी के लिए अपने मेहमानों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं। उड़ान रद्द किए जाने से प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड या किसी अन्य तारीख के लिए दूसरी फ्लाइट की पेशकश की जाएगी।

Capex News: फरवरी में ताबड़तोड़ खर्च, फिर भी राज्यों के चलते पूंजी खर्च करने के लक्ष्य से चूक सकती है सरकार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।