आज से भारत आने वाले सभी ब्रिटिश नागरिकों को 10 दिन क्वारंटीन जरूरी, मानने होंगे ये नियम

भारतीय नागरिकों के लिए नए ब्रिटिश यात्रा नियम भी 4 अक्टूबर से लागू होंगे

अपडेटेड Oct 04, 2021 पर 1:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

भारतीय कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता न देने वाली ब्रिटिश सरकार को भारत ने करारा जवाब दिया है। अब ब्रिटेन से आने वाले लोगों के लिए भारत में 10 दिनों तक क्वारंटीन में रहना जरूरी होगा।

अगर ब्रिटिश नागरिकों कोरोना वायरस वैक्सीन के दोनों डोज लगवा ली, इसके बावजूद उन्हें क्वारंटीन से गुजरना होगा। इस बात की जानकारी केंद्र सरकार ने दी है।
 
बिटिश सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत जाने के लिए वहां की सरकार को पूरा अधिकार है। हम उनके संपर्क में हैं और जल्द ही इसका हल निकाल लिया जाएगा।

वैक्सीन सर्टिफिकेशन के लिए इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स तय करने की जरूरतः पूनावाला

भारत आने के लिए भी कुछ नियम तय किए गए हैं। ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए यह जरूरी होगा कि सफर से 72 घंटे पहले तक के कोरोना RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट उनके पास हो। इसके अलावा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भी एक RT-PCR टेस्ट किया जाएगा। यही नहीं भारत आने के 8 दिनों के बाद एक बार फिर से इस टेस्ट से गुजरना होगा। भारत आने के बाद घर पर या फिर जिस जगह यात्री को जाना है 10 दिन तक क्वारंटाइन में रहना जरूरी होगा। भारत सरकार ने सभी अथॉरिटीज को ये नियम लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

भारत ने यह कदम तब उठाया जब ब्रिटेन ने भारत में लगाई जाने वाली कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज के बाद भी भारतीय नागरिकों को ब्रिटेन में 10 दिन के क्वारंटीन जरूरी कर दिया है। कोविशील्ड वैक्सीन को अप्रूव्ड वैक्सीन की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया था। इस पर भारत ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद यूके ने कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी दे दी।

लेकिन इसके बाद भारत में वैक्सीन लगने पर जारी होने वाले CoWin सर्टिफिकेट को लेकर पेच फंसा दिया। इसके चलते वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद भी भारतीय यात्रियों को राहत नहीं मिली। यही नहीं सर्टिफिकेट को मान्यता न मिलने की वजह से भारत में दो डोज ले चुके लोगों को भी अनवैक्सीनेटेड ही माना जाएगा। ब्रिटेन में आज यानी 4 अक्टूबर से ये नियम लागू होंगे। 


अबू धाबी जाने का प्लान बना रहे भारतीयों के लिए खुशखबरी! क्वारंटीन का नियम खत्म

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।