अमित अग्रवाल बने UIDAI प्रमुख, सुबोध कुमार सिंह को NTA की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल

केंद्र सरकार ने रविवार देर रात नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया। अग्रवाल 1993 बैच के और सिंह 1997 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है

अपडेटेड Jun 12, 2023 पर 1:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केंद्र सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ IAS अधिकारियों अमित अग्रवाल ( Amit Agrawal) और सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) को नई जिम्मेदारियां दी हैं। अमित अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है, तो सुबोध कुमार सिंह को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का डायरेक्टर जनरल का पद दिया गया है। केंद्र सरकार ने रविवार देर रात नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया। अग्रवाल 1993 बैच के और सिंह 1997 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी हैं।

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सिंह वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं और उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।


रविवार देर रात जारी आदेश के अनुसार पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव ऋचा शर्मा को सिंह की जगह पर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में भेजा गया है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव रश्मि चौधरी को केंद्रीय सूचना आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है।

मुंबई के स्पेशल इकोनॉमिक जोन में सांताक्रूज स्पेशल एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन के डेवलपमेंट कमिश्नर श्याम जगन्नाथन अब पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय में DG (शिपिंग) होंगे।

आदेश के अनुसार, वरिष्ठ नौकरशाह संजीव कुमार चड्ढा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, वुमलुनमंग वुलनाम आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव और रमेश कृष्णमूर्ति श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव होंगे।

आदेश के अनुसार कम से कम 13 वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में नियुक्त किया गया है।

एल एस चांगसन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव, आर आनंद भूमि संसाधन विभाग में अतिरिक्त सचिव और मनिंदर कौर द्विवेदी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव होंगी।

सफाई कर्मचारी के लिए 4 लाख, क्लर्क के लिए 5 लाख, पश्चिम बंगाल में 'नौकरी के बदले कैश' घोटाले की पूरी रेट लिस्ट आई सामने

आदेश में कहा गया है कि द्विवेदी लघु किसानों के कृषि-व्यवसाय संघ में प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव विपिन कुमार को इसी विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

वर्तमान में गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुनील कुमार बर्नवाल को शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने दो अधिकारियों के पदों को अस्थायी रूप से उन्नत किया है और उन्हें भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के स्तर पर लाया गया है।

इसके अनुसार पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय सेठी अब अतिरिक्त सचिव के पद और वेतनमान पर होंगे। आदेश में कहा गया है कि कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी इसी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।