अमृता फणडवीस ने कहा- 'ट्रैफिक जाम से होते हैं मुंबई में 3% तलाक', प्रियंका चतुर्वेदी को आई हंसी

अमृता फडणवीस ने शनिवार को दावा किया कि मुंबई में 3% तलाक ट्रैफिक जाम के कारण होते हैं क्योंकि लोग इसके चलते अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं

अपडेटेड Feb 05, 2022 पर 6:05 PM
Story continues below Advertisement
अमृता फडणवीस के तलाक वाले बयान पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने तीखा जवाब दिया है

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) ने शनिवार को दावा किया कि मुंबई में 3% तलाक ट्रैफिक जाम (Divorces due to Traffice Jam) के कारण होते हैं क्योंकि लोग इसके चलते अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं। पेशे से बैंकर और गायिका अमृता ने यह कहा कि उन्होंने यह चिंता पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक आम नागरिक के रूप में जाहिर की है।

शिवसेना (ShivSena) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka chaturvedi) ने अमृता फडणवीस के इस बयान पर तंज कसते हुए कहा कि बेंगलुरू के लोगों को इस बयान को पढ़ने से बचना चाहिए क्योंकि यह उनकी शादी के लिए घातक साबित हो सकता है।

अमृता ने कहा, "मैं एक आम नागरिक के रूप में यह कह रही हूं। घर से बाहर निकलते ही मुझे कई समस्याएं देखने को मिलती है। इसमें ट्रैफिक जाम है, सड़कों पर गड्ढे हैं। ट्रैफिक के कारण लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं और मुंबई में 3% तलाक इसके कारण हो रहे हैं।"


यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar Health: सिंगर लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने इस पर कहा कि अमृता फडणवीस का यह दावा हैरान करने वाला है और उन्होंने पहली बार यह तर्क सुना है कि ट्रैफिक भी तलाक की एक वजह है। मेयर ने कहा, 'अमृता फडणवीस हमारे पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी हैं। उनका यह आरोप हैरान करने वाला है कि ट्रैफिक के चलते तलाक हो जाता है। तलाक के कई कारण हो सकते हैं लेकिन मैंने यह पहली बार सुना है।'

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर लिखा, "बेस्ट (इल)लॉजिक ऑफ द डे का पुरस्कार उस महिला को जाता है जो दावा करती हैं कि 3% मुंबईवासी रोड ट्रैफिक के कारण तलाक दे रहे हैं। कृपया दिमाग पर ब्रेक लगाने के बजाय हॉलिडे ब्रेक पर जाने के बारे में विचार करें। बेंगलुरु के परिवारों से निवेदन है कि कृपया इसे पढ़ने से बचें क्योंकि यह आपकी शादियों के लिए घातक साबित हो सकता है।" इस ट्वीट के साथ ही प्रियंका ने हंसने वाला इमोजी भी लगाया है।

यह पहला मौका नहीं है जब अमृता फडणवीस ने जब किसी मुद्दे पर महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार की खिंचाई की है। वह अपने ट्विटर पर नियमित रूप से कई मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने कमला बिल्डिंग में आग लगने के बाद शहर के बुनियादी ढांचे पर सवाल उठाया था।

अमृता फडणवीस और प्रियंका चतुर्वेदी के बीच कोल्ड वॉर या जुबानी जंग भी कोई नई बात नहीं है। दोनों की जोड़ी पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर लड़ाई लड़ चुकी है।

अमृता फडणवीस के बयान को आप यहां देख सकते हैं-

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।