Mumbai Cruise Drug Case: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मुंबई क्रूज शिप ड्रग पार्टी मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। अनन्या को शुक्रवार सुबह 11 बजे मुंबई स्थित एनसीबी दफ्तर पहुंचना था, लेकिन करीब 2.25 पर पहुंचीं। अभिनेत्री से एनसीबी ने गुरुवार को करीब दो घंटे तक पूछताछ की थी।
देखिए लाइव अपडेट्स…
- ड्रग्स से संबंधित मामले में पूछताछ के बाद अभिनेत्री अनन्या पांडे NCB कार्यालय से रवाना हुईं। उनसे दूसरे दिन करीब 4 घंटे तक पूछताछ हुई।
- मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस अनन्या पांडे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस पहुंच चुकी हैं, आर्यन खान के साथ व्हाट्सएप चैट को लेकर NCB के अधिकारी आज अभिनेत्री से लगातार दूसरे दिन पूछताछ करेंगे
सूत्रों के मुताबिक 21 अक्टूबर को हुई पूछताछ में एनसीबी को कई अहम सबूत मिले हैं, जिसमें ड्रग्स केस में सबसे बड़ा लिंक आर्यन खान की अनन्या पांडे संग व्हाट्सएप चैट है। इंडिया टुडे को जानकारी मिली है कि एनसीबी ने अनन्या पांडे और आर्यन खान के बीच बातचीत के उन चैट को बरामद किया है जिनमें दोनों गांजा खरीदने को लेकर बात कर रहे थे।
एनसीबी के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि चैट में आर्यन अनन्या से पूछ रहे थे कि कुछ जुगाड़ हो सकता है? अनन्या ने जवाब दिया था- मैं अरेंज कर दूंगी। हालांकि एनसीबी ने गुरुवार को पूछताछ के दौरान जब अनन्या पांडे को ये चैट दिखाई तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं सिर्फ मजाक कर रही थी। अभिनेत्री ने कहा कि आर्यन संग सिगरेट को लेकर बात हुई, मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिया।
एनसीबी को आर्यन खान और अनन्या के बीच नशे को लेकर चैट मिली थी जिसके बाद एजेंसी ने गुरुवार को अभिनेत्री के घर जाकर छापेमारी की थी और पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, एनसीबी के मुताबिक अभी तक ऐसा कोई सबूत उनके हाथ नहीं लगा है जो कन्फर्म करे कि अनन्या ने आर्यन के लिए ड्रग अरेंज करवाया हो।
Mumbai Cruise Drugs Case: NCB के ऑफिस पहुंची अनन्या पांडे, एजेंसी ने जब्त किया उनका लैपटॉप और फोन
एनसीबी ने तीन अक्टूबर को मुंबई के तट से एक क्रूज शिप से ड्रग्स जब्त करने के मामले 23 वर्षीय आर्यन खान और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। महानगर स्थित एक विशेष अदालत ने बुधवार को आर्यन खान को जमानत देने से इनकार कर दिया था। आर्यन खान ने अब निचली अदालत के आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। बॉम्बे हाई कोर्ट 26 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
Mumbai Cruise Drug Case: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मुंबई क्रूज शिप ड्रग पार्टी मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) शुक्रवार को दूसरे दिन बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे से पूछताछ करेगी। अनन्या को शुक्रवार सुबह 11 बजे मुंबई स्थित एनसीबी दफ्तर पहुंचना था, लेकिन अब तक नहीं पहुंची हैं। अभिनेत्री से एनसीबी ने गुरुवार को करीब दो घंटे तक पूछताछ की थी। अब एजेंसी ने उन्हें आगे की तफ्तीश के लिए आज भी बुलाया है।
सूत्रों के मुताबिक 21 अक्टूबर को हुई पूछताछ में एनसीबी को कई अहम सबूत मिले हैं, जिसमें ड्रग्स केस में सबसे बड़ा लिंक आर्यन खान की अनन्या पांडे संग व्हाट्सएप चैट है। इंडिया टुडे को जानकारी मिली है कि एनसीबी ने अनन्या पांडे और आर्यन खान के बीच बातचीत के उन चैट को बरामद किया है जिनमें दोनों गांजा खरीदने को लेकर बात कर रहे थे।
एनसीबी के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि चैट में आर्यन अनन्या से पूछ रहे थे कि कुछ जुगाड़ हो सकता है? अनन्या ने जवाब दिया था- मैं अरेंज कर दूंगी। हालांकि एनसीबी ने गुरुवार को पूछताछ के दौरान जब अनन्या पांडे को ये चैट दिखाई तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं सिर्फ मजाक कर रही थी। अभिनेत्री ने कहा कि आर्यन संग सिगरेट को लेकर बात हुई, मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिया।
अनन्या पांडे को शुक्रवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एनसीबी को आर्यन खान और अनन्या के बीच नशे को लेकर चैट मिली थी जिसके बाद एजेंसी ने गुरुवार को अभिनेत्री के घर जाकर छापेमारी की थी और पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि एनसीबी के मुताबिक अभी तक ऐसा कोई सबूत उनके हाथ नहीं लगा है जो कन्फर्म करे कि अनन्या ने आर्यन के लिए ड्रग अरेंज करवाया हो।