Get App

ब्रोकरेज फर्म Angel Broking के CEO विनय अग्रवाल की मौत, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

ब्रोकरेज फर्म एंजेल ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विनय अग्रवाल आज कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2021 पर 4:14 PM
ब्रोकरेज फर्म Angel Broking के CEO विनय अग्रवाल की मौत, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

ब्रोकरेज फर्म एंजेल ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (Angel Broking) के सीईओ विनय अग्रवाल (Vinay Agrawal) आज कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए। वह लंबे समय से पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। Angel Broking ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी के पूर्णकालिक डायरेक्टर और सीईओ विनय अग्रवाल का आज निधन हो गया।

विनय अग्रवाल की मृत्यु ऐसे समय में हुई है जब कंपनी ने मार्च में हाईऐस्ट मंथली क्लायंट एक्विजिशन का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने मार्च में 3,79,233  नए कस्टमर्स जोड़े हैं जिससे Angel Broking के कुल 41 लाख क्लायंट्स हो गए हैं। साथ ही अगले हफ्ते यानी 22 अप्रैल को कंपनी के बोर्ड की मीटिंग होने वाली थी, जिसमें वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए तीसरे इंटरिम डिवीडेंड की घोषणा की जानी थी।

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट विनय अग्रवाल को बैंकिंग, फाइनेंस और इंश्योरेंस बिजनेस (BFSI) सेक्टर में 20 साल से अधिक का अनुभव था। विनय अग्रवाल ने वर्ष 2000 में एंजेल ग्रुप एक कंसल्टेंट के रूप में ज्वाइन किया था। इसके बाद तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते गए और वर्ष 2015 में कंपनी के CEO बन गए।

विनय अग्रवाल ने Angel Broking को आगे बढ़ाने के लिए कई नए प्रयोग किए। उन्होंने इस ब्रोकरेज फर्म में इक्विटची बिजनेस डेरिवेटिव्स सेगमेंट की शुरुआत की जो आज कंपनी को 50% से अधिक रेवेन्यू देती है। उन्होंने अपने कार्यकाल में फाइनेंस एंड ऑपरेशंस, बिजनेस डेवपलमेंट, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और ई-ब्रोकिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें