Ayodhya Ram Mandir: अमेरिका से लेकर, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस तक... राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनियाभर में जश्न

Ayodhya Ram Mandir: अमेरिका में शनिवार शाम को एक भव्य 'टेस्ला कार लाइट शो' का आयोजन किया गया। विशाल राम रथ के साथ निकाली गई इस रैली ने लगभग 100 मील की दूरी तय की और इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस की दो कार भी तैनात रहीं। इस रैली के 6आयोजकों में से एक रोहित शर्मा ने कहा, "राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में आयोजित इस कार्यक्रम को उम्मीद से बढ़कर प्रतिक्रिया मिली।"

अपडेटेड Jan 22, 2024 पर 11:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ayodhya Ram Mandir: दुनिया भर के लाखों राम भक्त अयोध्या में रामलला के विराजमान होने का जश्न मना रहे हैं

Ram Mandir Inauguration: पूरी दुनिया अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार कर रही है। दुनिया भर के हिंदू समुदायों में भारी उत्साह और भक्ति की लहर है। रामलला के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह की सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस और नेपाल सहित दुनिया भर के लाखों राम भक्त अयोध्या में रामलला के विराजमान होने का जश्न मना रहे हैं। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अमेरिका में कैलिफोर्निया के बे एरिया में 1,100 से अधिक लोगों ने राम मंदिर के तस्वीर वाले भगवा झंडे थामकर विशाल कार रैली निकाली।

इस रैली का आयोजन बे एरिया के 6 स्वयंसेवी हिंदुओं ने किया। रैली सनीवेल से वार्म स्प्रिंग बीएआरटी स्टेशन, गोल्डन गेट तक निकाली गई। 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का अमेरिका में लगभग 300 स्थानों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसमें न्यूयॉर्क का प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर भी शामिल है। वहीं, पेरिस का एफिल टावर भी 'प्राण प्रतिष्ठा' के दिन को मनाने के लिए तैयार हो रहा है। मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और नेपाल में भी इसे लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

अमेरिका में शनिवार शाम को एक भव्य 'टेस्ला कार लाइट शो' का आयोजन किया गया। विशाल राम रथ के साथ निकाली गई इस रैली ने लगभग 100 मील की दूरी तय की और इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस की दो कार भी तैनात रहीं। इस रैली के 6आयोजकों में से एक रोहित शर्मा ने फोन पर पीटीआई से कहा, "राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में आयोजित इस कार्यक्रम को उम्मीद से बढ़कर प्रतिक्रिया मिली।"


मुख्य आयोजक दीप्ति महाजन ने कहा, "अप्रत्याशित बारिश के कारण समापन स्थल बदलकर वार्म स्प्रिंग बीएआरटी स्टेशन किया गया। बारिश के बावजूद दो हजार से अधिक राम भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। केसरिया झंडे लिये राम भक्तों ने ढोल नगाड़े बजाकर और राम भजन गाकर पूरे क्षेत्र को 'छोटे-अयोध्या' में बदल दिया।"

आयोजकों में से एक दीपक बजाज ने कहा, "यह अमेरिका में हिंदुओं द्वारा आयोजित अपनी तरह की पहली रैली थी और इस रैली में हिस्सा लेने वाले लोग काफी उत्साहित और खुश नजर आए।"

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: आज टेंट से अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे रामलला, जानें- 'प्राण-प्रतिष्ठा' से जुड़ी 10 बड़ी बातें

मॉरीशस में हिंदू समुदाय के लोग उत्सव में एकजुट हो रहे हैं। सभी मंदिरों में 'दीये' जला रहे हैं और 'रामचरितमानस' का पाठ किया जा रहा है। वहीं, ब्रिटेन में भी भारतीय समुदाय ने लंदन में एक कार रैली का आयोजन किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।