Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने सोमवार को कहा कि उन्हें अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है। लेकिन BSP के कई कार्यक्रम होने की वजह से उन्होंने अभी वहां जाने को लेकर कोई निर्णय नहीं किया है। BSP नेता मायावती ने अपने 68वें जन्मदिन पर सोमवार को पत्रकारों द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ''अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मुझे मिला है। कार्यक्रम में जाने पर अभी मैंने कोई फैसला नहीं किया हैं, क्योंकि अभी मैं अपनी पार्टी के कार्यक्रमों में बहुत व्यस्त हूं।''
