Get App

बाबा रामदेव की Ruchi Soya को SEBI से मिला FPO लॉन्च करने का अप्रूवल

2019 में पतंजलि आयुर्वेद ने रूचि सोया को इनसॉल्वेंसी प्रॉसेस के तहत 4,350 करोड़ रुपए में खरीदा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2021 पर 6:18 PM
बाबा रामदेव की Ruchi Soya को SEBI से मिला FPO लॉन्च करने का अप्रूवल

सेबी ने FPO लाने के लिए रुचि सोया के आवेदन को मंजूरी दे दी है। बता दें कि रूचि सोया का मालिकाना हक बाबा रामदेव की पतंजलि आर्युवेद के पास है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह FPO 4,300 करोड़ रुपये का होगा।

जून महीने में रूचि सोया ने इस FPO के लिए पेपर दाखिल किए थे। इस FPO से हासिल आधे से अधिक पैसे का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज के बोझ को घटाने में किया जाएगा। इस FPO से कंपनी को सेबी के निम्नतम 25 फीसदी पब्लिक शेयर होल्डिंग नियम का पालन करने में सहायता मिलेगी।

बता दें कि Securities Contract (Regulation) Rules, 1957 के मुताबिक, किसी लिस्टेड कंपनी में निम्नतम पब्लिक शेयर होल्डिंग 25 फीसदी होनी चाहिए। इस नियम को पूरा करने के लिए रूचि सोया के प्रमोटरों को इस राउंड में कम से कम 9 फीसदी शेयर बेचने होंगे।

गौरतलब है कि रुचि सोया में प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 98.90 फीसदी है। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी FPO से मिले 60 फीसदी पैसे का इस्तेमाल कर्ज उतारने में करेगी। जबकि 20 फीसदी का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल और बकाया 20 फीसदी पैसे का इस्तेमाल जनरल कॉरपोरेट के मकसद से होगा।

2019 में पतंजलि आयुर्वेद ने रुचि सोया को इनसॉल्वेंसी प्रॉसेस के तहत 4,350 करोड़ रुपये में अधिग्रहीत किया था। रूचि सोया मुख्य रूप से तिलहन की प्रोसेसिंग, खाद्य तेलों की रिफाइनिंग, और सोया प्रोडक्ट्स के उत्पादन का काम करती है। Mahakosh, Sunrich, Ruchi Gold और Nutrela कंपनी के प्रसिद्ध ब्रांड है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें