Get App

Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में CBI का बड़ा एक्शन, तीन रेलकर्मियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार रेलवे कर्मचारियों की पहचान सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार महंत, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद अमीर खान और टेक्नीशियन पप्पू कुमार के रूप में की गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और 201 के तहत "उनकी लापरवाही के कारण हुई घटना" के लिए गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, एजेंसी ने ये नहीं बताए कि उन्होंने वास्तव में क्या किया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2023 पर 7:05 PM
Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में CBI का बड़ा एक्शन, तीन रेलकर्मियों को किया गिरफ्तार
Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में CBI का बड़ा एक्शन

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को ओडिशा ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना (Balasore triple train accident) के सिलसिले में तीन रेलवे अधिकारियों को गिरफ्तार किया, जिसमें 290 से ज्यादा यात्रियों की जान चली गई थी। गिरफ्तार रेलवे कर्मचारियों की पहचान सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार महंत, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद अमीर खान और टेक्नीशियन पप्पू कुमार के रूप में की गई है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और 201 के तहत "उनकी लापरवाही के कारण हुई घटना" के लिए गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, एजेंसी ने ये नहीं बताया कि उन्होंने वास्तव में क्या किया।

एक महीने की लंबी जांच के बाद अब CBI ने अपने मामले में गैर इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने से जुड़ी दो कड़ी धाराएं जोड़ी हैं। एजेंसी ने पिछले महीने दायर की गई अपनी FIR में इन धाराओं को लागू नहीं किया था, जो ओडिशा पुलिस के मामले का फिर से रजिस्टर्ड था।

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच के बीच CBI ने बालासोर के लापता स्टेशन इंजीनियर के घर को किया सील

यह गिरफ्तारी रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) की तरफ से बुधवार को बालासोर दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंपने के कुछ दिनों बाद हुई। जांच में दो खराब मरम्मत कामों के कारण सिग्नलिंग में कमी पाई गई, जिनमें से एक 2018 में और दुर्घटना से एक घंटे पहले हुआ था, जिसके पीछे कोरोमंडल एक्सप्रेस का दूसरे ट्रैक पर एक मालगाड़ी के साथ टकरा गई था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें